फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Boon for Atul Maheshwari scholarship exam candidates, apply online till 20th September

Shamli News: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा मेधावियों के लिए वरदान, 20 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

Wed, 13 Sep 2023 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 13 Sep 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Boon for Atul Maheshwari scholarship exam candidates, apply online till 20th September
शामली वीवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एसके आर्य
शामली। अमर उजाला फाउंडेशन की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा मेधावी विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित हो रही है। हर साल की तरह इस बार भी इस छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रकिया चल रही है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 सितंबर तक बढ़ाई गई है ताकि इस परीक्षा में अधिक से अधिक विद्यार्थी प्रतिभाग कर इसका लाभ ले सकते हैं
विज्ञापन


इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक जेएस शाक्य की तरफ से माध्यमिक विद्यालयों के सभी प्रधानाचार्यों को पत्र भी जारी किया गया है, जिसमें प्रधानाचार्यों से कहा गया है कि वे इस छात्रवृत्ति परीक्षा में विद्यार्थियों को अधिक से अधिक शामिल होने के संबंध में जानकारी देकर इसके लिए प्रेरित करें। छात्रवृत्ति पाने का यह मौका विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा है। इसकी मदद से जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज शामली की प्रधानाचार्या डॉ. रुचिता ढाका का कहना है कि माध्यमिक विद्यालयों में अधिकतर मध्यम व गरीब परिवारों के विद्यार्थी पढ़ते हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिलती है तो यह उनके लिए बहुत ही अच्छा है। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए इस समय आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आवेदन की अंतिम तिथि 20 सितंबर है। परीक्षा पास करने वाले मेधावियों को आर्थिक मदद मिलेगी और अमर उजाला का यह प्रयास बहुत ही सराहनीय है। विद्यार्थी इस परीक्षा में प्रतिभाग कर इसका लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




राष्ट्रीय किसान इंटर काॅलेज शामली के प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह का कहना है कि अमर उजाला फाउंडेशन की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति मेधावी विद्यार्थियों के लिए आगे बढ़ने का बहुत अच्छा मौका है। इस छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 सितंबर है। ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को आवेदन कर परीक्षा में प्रतिभाग कर इसका लाभ लेना चाहिए।



वीवी इंटर कॉलेज शामली के प्रधानाचार्य एसके आर्य का कहना है कि पिछले वर्षों की तरह इस बार भी अमर उजाला फाउंडेशन की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए इस समय ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए नौंवी से 12वीं तक के विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 सितंबर है। इस परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिलने पर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इस परीक्षा के लिए ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी आवेदन कर प्रतिभाग करें।




छात्रवृत्ति के लिए इस तरह करें आवेदन
शामली। अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए कक्षा नौ से 12 तक के ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने पिछले वार्षिक परीक्षा में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं और परिवार की आर्थिक आय दो लाख रुपये कम हैं, वे 20 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थी https://www.amarujala.com या foundation,amarujala,com पर लॉगिन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

शामली वीवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एसके आर्य

शामली वीवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एसके आर्य

शामली वीवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एसके आर्य

शामली वीवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एसके आर्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed