फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bolero collided with bike and overturned on Shamli Delhi highway killing two youths

दो दोस्तों ने एक साथ तोड़ा दम: शामली-दिल्ली हाईवे पर बोलेरो बाइक से टकराकर पलटी, दो युवकों की मौत, तीन घायल

Mon, 02 Mar 2026 10:22 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, कांधला (शामली)
संवाद न्यूज एजेंसी, कांधला (शामली) Published by: Akash Dubey Updated Mon, 02 Mar 2026 10:22 PM IST
सार

सोमवार शाम एलम बाईपास पर बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो कक्षा 12वीं के छात्रों मोइन और मोइन खान की मौके पर मौत हो गई। तीन अन्य लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Bolero collided with bike and overturned on Shamli Delhi highway killing two youths
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली-दिल्ली हाईवे पर एलम बाईपास के पास सोमवार शाम करीब 7:30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसके बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बाइक सवार बागपत जनपद के असारा गांव निवासी दो दोस्त और कक्षा 12वीं के छात्र मोइन और मोइन खान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।

विज्ञापन

असारा निवासी साहुल ने बताया कि सोमवार की शाम वह अपने दो दोस्तों के साथ कांधला से कपड़ों की खरीदारी कर बाइक से गांव लौट रहा था। जैसे ही वे एलम बाईपास के पास पहुंचे, एलम की ओर से तेज गति से आ रही बोलेरो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में असारा निवासी 25 वर्षीय मोइन पुत्र अब्बास और 27 वर्षीय मोइन खान पुत्र लुकमान की मौके पर ही मौत हो गई। साहुल घायल हो गया। तीनों असारा के इंटर कॉलेज में कक्षा 12वीं के छात्र थे और इन दिनों परीक्षा दे रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, टक्कर के बाद बोलेरो सड़क किनारे पलट गई, जिससे उसमें सवार एलम निवासी प्रदीप पुत्र शशांक (नाला) और बालेंद्र पुत्र विकास (विकास नगर एलम) घायल हो गए। सभी घायलों को कांधला सीएचसी में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे में कार और बाइक दोनों क्षतिग्रस्त हो गए।

विज्ञापन

तीनों में था गहरा याराना
साहुल ने बताया कि तीनों दोस्त असारा कॉलेज में इंटर के छात्र थे और उनके बीच गहरी मित्रता थी। वे जहां भी जाते, साथ ही जाते थे। मोइन के पिता अब्बास गांव में परचून की दुकान चलाते हैं, जबकि मोइन खान के पिता लुकमान किसान हैं। दो दोस्तों की मौत से साहुल का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर है और लोग पीड़ित परिवारों को सांत्वना दे रहे हैं।

किसी ने नहीं लगाया था हेलमेट
पुलिस के अनुसार, बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। हादसे के दौरान गिरने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे की हालत गंभीर बताई गई है।

हादसों से बचाव के लिए ये सावधानियां बरतें
एसपी एनपी सिंह ने कहा कि सड़क हादसों से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन आवश्यक है।
बाइक चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।
तेज गति से वाहन चलाने से बचें।
मोड़ पर वाहन की गति धीमी रखें और सावधानी से आगे बढ़ें।
जिले में सबसे अधिक हादसे बिना हेलमेट के कारण ही हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed