{"_id":"64b2eef9ad829a00000b49d4","slug":"bol-bom-bom-chants-of-har-har-mahadev-resounded-in-the-pagodas-shamli-news-c-26-1-smrt1047-5839-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शिवालयो में बोल बम बम, हर- हर महादेव का जयघोष गूंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शिवालयो में बोल बम बम, हर- हर महादेव का जयघोष गूंजा
विज्ञापन
- भगवान आशुतोष की विशेष पूजा अर्चना, अनुष्ठान के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
शामली। जिले भर में शिवरात्रि पर जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की शिवालयों में सुबह चार बजे भीड़ उमड़ पड़ी। शिवालयों में श्रद्धालु महिला-पुरूष और बच्चों की लंबी लाइन लग गई। शिवालयों में भगवान आशुतोष की विशेष पूजा अर्चना और अनुष्ठान किया। शिव ज्योतिर्लिंग पर बेल पत्र और पुष्प अर्पित करके दूध, दही, गंगा जल, शहद से जलाभिषेक कर मनोकामना मांगी। शिवालयों में बोल बम- बम, हर महादेव, ओम नम शिवाय का जय घोष गूंज उठा।
शनिवार को सुबह चार बजे शहर के शिवचाैक, हनुमान धाम का मनकामेश्वर मंदिर, माजरा रोड भाकूवाला शिवमंदिर, पंजाबी कालोनी रघुनाथ मंदिर मोहल्ला रेलपार स्थित सदाशिव मंदिर, दुर्गा शिव मंदिर, बुढ़ाना रोड बलभद्र शिव मंदिर, कैराना रोड स्थित गुलजारी शिव मंदिर,करनाल रोड भोलेश्वर महादेव, बनखंडी महादेव मंंदिर, पुरानी सब्जी मंडी में मां शाकंभरी देवी मदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर, हलवाई अट्टा में मां दुर्गा मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, बडाबाजार मुरारी वाला कुंआ, गांधी चौक कुटीवाला श्री कृष्णमंदिर, शिव मूर्ति, रेलवे रोड स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर, मंडी जवाहर गंज स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर, शिवगंज मंडी स्थित शिवमंदिर, कलक्ट्रेट शिव मंदिर, मोहल्ला पंसारियान सती मंदिर, गौशाला रोड शिव हनुमान मंदिर, खेडी बैरागी शिव मंदिर समेत शिवालयों में सुबह चार बजे से शिवरात्रि का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की शिवालयों भीड़ लगनी शुरू हो गई थी।
शिवालयों में बोल बम- बम, हर महादेव, ओम नम शिवाय का जय घोष गूंज उठा। शिवालयों में पूजा अर्चना, जलाभिषेक और अनुष्ठान का कार्यक्रम पूरे दिन चलता रहा। इस मौके पर हरिद्वार से आए शिवभक्त कांवड़ियाें ने शिवालयो में जलाभिषेक करके मनोकामनाएं मागी। सबसे ज्यादा हनुमान धाम मनकामेश्वर शिव मंदिर, कैराना रोड गुलजारी वाला शिव मंदिर और शिव चौक में सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़ रही। शहर के कई प्रमुख स्थानो पर शिवालयों में पुलिस फोर्स तैनात रहे।