{"_id":"5a00a6794f1c1bd9798ba80b","slug":"boiler-s-valve-is-torn","type":"story","status":"publish","title_hn":"बायलर की वॉल्व फटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बायलर की वॉल्व फटी
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
suger mill
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊन/झिंझाना। ऊन शुगर मिल के बायलर में लगे स्टीम पाइप की वॉल्व फटने से दो मजदूर झुलस गए। मिल प्रशासन ने दोनों मजदूरों को आनन-फानन में हरियाणा के करनाल ले जाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, घटना के बाद शुगर मिल में गन्ना पेराई बंद कर दी गई।
सोमवार सुबह करीब दस बजे ऊन शुगर मिल के बायलर में लगे स्टीम के पाइप में कुछ खराबी आ गई थी। इस पर मिल में काम कर रहे वेल्डर राहुल पुत्र रमेश निवासी गांव गढ़ी अब्दुल्ला थाना गढ़ीपुख्ता और संतोष पुत्र लल्लाराय निवासी गाजीपुर ने पाइप को ठीक करना चाहा, तो अचानक पाइप की वाल्व फट गई।
पाइप से निकले गर्म पानी से दोनों मजदूर झुलस गए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मिल के मजदूरों में खलबली मच गई। आनन-फानन में मिल में गन्ना पेराई सहित मजदूरों ने अन्य कार्य बंद कर दिए।
विज्ञापन
इसके बाद झुलसे दोनों मजदूरों को करनाल स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुगर मिल के पर्सनल मैनेजर रणबीर चौधरी ने बताया कि राहुल व संतोष दोनों प्राइवेट कंपनी की ओर से भेजे गए हैं। दुर्घटना होते ही दोनों को तुरंत मिल की ओर से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, डाक्टरों ने बताया कि दोनों मजदूर करीब 50 प्रतिशत झुलसे हैं। वहीं, शुगर मिल में रिपेयरिंग कार्य के लिए गन्ना पेराई और अन्य कार्य बंद कर दिया गया।