{"_id":"6ad3cce61cf0ae3432099e69","slug":"body-of-missing-youth-found-in-a-drain-shamli-news-c-26-1-sal1002-176314-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: लापता युवक का शव नाले में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: लापता युवक का शव नाले में मिला
Sun, 18 Oct 2026 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। गांव मालेंडी में लापता मजदूर अमित कुमार (36) का शव शनिवार दोपहर को रविदास मंदिर के पास नाले में मिला है। वे शुक्रवार दोपहर को घर से शामली जाने की बात कहकर गए थे। पुलिस प्रथम दृष्टया नशे की हालत में नाले में गिरने से मौत होना मान रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
गांव मालेंडी निवासी अमित कुमार 16 अक्तूबर को दोपहर को शामली जाने की बात कहकर घर से गए थे। शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे गांव के कुछ बच्चे नाले के पास खेल रहे थे। इसी दौरान उन्हें नाले में शव दिखाई दिया। बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर मृतक के बड़े भाई जयकुमार ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
भाई जयकुमार ने बताया कि अमित कुमार मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। परिवार में मां सावित्री, पत्नी आशा और तीन बेटे मुरली, कन्हैया व गुड्डू हैं।
विज्ञापन
जांच अधिकारी थाना प्रभारी शिवदत्त ने बताया कि मृतक की बाईं आंख पर चोट का निशान मिला है, जबकि शरीर पर अन्य कोई स्पष्ट चोट का निशान नहीं मिला है। प्रथम दृष्टया नशे में नाले मे गिरने से मौत होने की आशंका है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।