फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Body of a youth who drowned in Yamuna was found, search for two continues, uproar by family members

Shamli News: यमुना में डूबे एक युवक का शव बरामद, दो की तलाश जारी परिजनों का हंगामा

Tue, 29 Apr 2025 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Body of a youth who drowned in Yamuna was found, search for two continues, uproar by family members
कैराना में तीन युवकों के यमुना में डूबने पर यमुना तट पर खडे परिजन व अन्य-संवाद
कैराना (शामली)। यमुना में स्नान करने के दौरान डूबे पानीपत के उबराखेड़ी निवासी तीन युवकों की दूसरे दिन भी गोताखोरों की मदद से तलाश की गई। 22 घंटे बाद गोताखोरों ने श्यामू के शव को यमुना नदी से बाहर निकाला। अन्य दो युवकों की तलाश शाम तक की गई। परिजनों ने हरियाणा के गोताखोर पर रुपये लेने के बाद भी तलाश न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। कैराना पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे पानीपत के उबराखेड़ी वीरनगर काॅलोनी निवासी छह युवक यमुना नदी में स्नान करने के लिए आए थे। स्नान करने के दौरान 22 वर्षीय राकेश, 24 वर्षीय पिंटू व 22 वर्षीय श्यामू यमुना नदी के गहरे कुंड में डूब गए। राकेश के भाई राजेश व दो अन्य साथियों के शोर मचाने पर गोताखोरों ने यमुना नदी में डूबे युवकों की तलाश की, लेकिन रात तक भी पता नहीं चलने पर सर्च अभियान बीच में रोक दिया गया था।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब नौ बजे से गोताखोरों ने फिर से यमुना में डूबे युवकों की तलाश की। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे गोताखोरों ने यमुना में डूबे श्यामू के शव को बाहर निकाला, जबकि राकेश व पिंटू का शाम तक पता नहीं चल सका था। यमुना पुल पुलिस चौकी इंचार्ज राहुल देशवाल ने बताया कि एक युवक का शव बरामद हो गया है। दो अन्य युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एक युवक का शव मिलने व दो युवकों का पता नहीं चलने पर परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल बना रहा।

- परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए किया हंगामा

सोमवार दोपहर यमुना में डूबे तीनों युवकों का पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। यमुना में डूबे राकेश के भाई राजेश व अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि हरियाणा पुलिस उनको यह कहकर टरका रही है कि मामला यूपी का है। इसके अलावा हरियाणा के एक प्राइवेट गोताखोर पर रुपये लेने के बाद भी तलाश नहीं करने का आरोप लगाया। इस दौरान लोगों ने यमुना पुल पर जाम लगाने का प्रयास किया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे तथा लोगों को समझाकर मामला शांत किया। इसके साथ ही छह अन्य प्राइवेट गोताखोरों को भी सर्च अभियान पर लगाया।

- यमुना में डूबे तीनों युवक पानीपत फैक्टरी में दरी बनाने की मशीन पर करते थे काम

कैराना। यमुना नदी में डूबे राकेश के भाई राजेश ने बताया कि उसका भाई राकेश विवाहित है और उसके एक छोटी बेटी है। पिंटू की भी शादी हो चुकी है। उसके दो बेटी व एक बेटा है। श्यामू अविवाहित था और रिश्ते में उसका साला था। वे सभी लोग यूपी के जनपद गोंडा के मूल निवासी थे। उनके माता पिता बहुत साल पहले पानीपत आकर रहने लगे थे। सभी लोग पानीपत फैक्टरी में दरी बनाने की मशीन पर काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed