फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bodies of two youths found, not identified

झिंझाना क्षेत्र में दो युवकों के मिले शव, नहीं हुई शनाख्त

Sat, 26 Jun 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bodies of two youths found, not identified
दो युवकों के मिले शव, नहीं हुई पहचान
विज्ञापन

झिंझाना (शामली)। अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों की हत्या की गई है। इनमें एक युवक की हत्या कर शव को मिट्टी में दबाया गया था, जबकि दूसरा शव ईख के खेत में मिला है, जिसके गले पर चाकू का निशान और चेहरा भारी वस्तु से कुचला हुआ था। दोनों की उम्र 30 साल के करीब है। दोनों की पहचान नहीं हो पाई है।
शनिवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे अलीनगर गांव के निकट काठा नदी में युवक का शव मिट्टी में दबा होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मिट्टी में दबे शव को निकलवाया और पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन नहीं हो पाई। पुलिस के मुताबिक शव सड़ी गली अवस्था में होने के कारण कई दिन पुराना लग रहा है। मृतक युवक की उम्र करीब 30 साल है और पीठ पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा दोपहर करीब 12 बजे पुलिस को ऊन रोड स्थित सिकंदरपुर गांव के जंगल में ईख के खेत में युवक के शव पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस ने उसकी कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 30 साल के आसपास है। मृतक के गले पर चाकू के निशान मिले हैं और चेहरा भी किसी भारी वस्तु से कुचला हुआ था। आंखों के पास भी चोट के निशान मिले हैं। शव देखने से लग रहा था कि निर्ममतापूर्वक युवक की हत्या की गई और शव को खेत में फेंक दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सुुकीर्ति माधव का कहना है कि दो शवों की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed