फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Board candidates will get online help

Shamli News: बोर्ड परीक्षार्थियों को मिलेगी ऑनलाइन सहायता

Sun, 12 Jan 2025 06:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 12 Jan 2025 06:00 AM IST
विज्ञापन
Board candidates will get online help
शामली। इस बार माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षार्थियों के लिए सुविधाओं का दायरा बढ़ाया है। परिषद की ओर से परीक्षार्थियों के लिए राज्य स्तर पर हेल्प डेस्क की सुविधा शुरू करते हुए टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। इसके अलावा जनपद स्तर पर कॉल सेंटर के जरिए विषय विशेषज्ञों से संपर्क करने की सुविधा रहेगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस साल परीक्षार्थियों के लिए कई नई सुविधाएं शुरू की हैं। इसमें टोल फ्री नंबर, ऑनलाइन हेल्प डेस्क और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर समर्थन शामिल है। यूपी बोर्ड ने सोशल मीडिया पर भी समर्थन जुटाने के लिए यूपीएमएसपी प्रयागराज जीमेल, यूपी बोर्ड पीआरवाई एक्स हैंडल, माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश फेसबुक पेज, माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी प्रयागराज यूट्यूब चैनल और यूपी बोर्ड पीआरवी इंस्टाग्राम आईडी की सुविधा प्रदान की है। यूपी बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी के लिए भी व्यवस्था की है। इसके लिए कॉल सेंटर स्थापित किए गए हैं, जहां से परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जा सकती है।
विज्ञापन

डीआईओएस जेएस शाक्य का कहना है कि यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस साल 24163 परीक्षार्थी शामिल होंगे। 35 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा के दबाव से निपटने में मदद करने के लिए हेल्प डेस्क और ऑनलाइन सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन नंबरों पर कॉल कर पा सकते हैं समाधान
यूपी बोर्ड ने दो टोल फ्री नंबर जारी किए हैं, जिसमें 18001805310 और 18001805312 पर कॉल कर सकते हैं। इन नंबरों पर सुबह 11 से शाम 4 बजे तक फोन कर सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन हेल्प डेस्क भी उपलब्ध है, जहां परीक्षार्थी प्रश्नों और समस्याओं का समाधान पा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed