फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BLO will report on the absent

गैरहाजिर बीएलओ पर होगी रिपोर्ट

Wed, 19 Oct 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 19 Oct 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
BLO will report on the absent
election
शामली। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए 22 और 23 अक्तूबर को मतदाता सूची पुनरीक्षण विशेष अभियान चलेगा। इस दौरान   समस्त मतदान केंद्रों पर बीएलओ की तैनाती रहेगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि विशेष अभियान   में गैरहाजिर रहने वाले बीएलओ    के खिलाफ एफआईआर दर्ज    कराई जाएगी। 
विज्ञापन


मंगलवार शाम कैंप कार्यालय पर अधिकारियों के साथ मीटिंग में जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने कहा कि मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। एक जनवरी 2017 को 18 साल की आयु पूर्ण करने वाले हर युवा का नाम मतदाता सूची में शामिल कराया जाए। जनपदवासियों से भी अपील की गई है कि 22 और 23 अक्तूबर को अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फार्म 6 भरवाएं।
विज्ञापन


साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि सहायक निर्वाचन अधिकारी, एसडीएम और तहसीलदार अपने अपने क्षेत्रों में मतदान केंद्रों पर भ्रमण कर बीएलओ और सुपरवाइजर के कार्यों का निरीक्षण करेंगे। यदि कोई बीएलओ गैरहाजिर रहता है, तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। मीटिंग के दौरान अपर जिलाधिकारी भारतजी पांडेय के अलावा जिले के समस्त एसडीएम और तहसीलदार मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


22 को आएंगे मंडलायुक्त 

सहारनपुर मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण करने के लिए 22 अक्तूबर को शामली आएंगे। इस दौरान अधिकारियों के साथ मीटिंग भी करेंगे। मंडलायुक्त का कार्यक्रम आने पर जिला प्रशासन भी तैयारियों जुट गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed