फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Blackout after air strike, power went off at 8 pm

Shamli News: एयर स्ट्राइक के बाद ब्लैक आउट, रात 8 बजते ही बत्ती गुल

Thu, 08 May 2025 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Blackout after air strike, power went off at 8 pm
पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल करते पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : शहीद सूरज यादव के घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे लोग।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली/ कैराना। शामली के हरदेवनगर और कैराना में ब्लैक आउट अभ्यास किया गया। सुबह विभिन्न स्कूलों और संस्थानों में जिला प्रशासन ने राहत-बचाव कार्यों का अभ्यास कराया। रात आठ बजे ब्लैक आउट कर हवाई हमले की संभावित स्थिति से निपटने की तैयारी परखी गई। लोगों ने अपने घर व दुकानों की लाइटें बंद कर मॉक ड्रिल किया। इस दौरान सड़कों पर स्ट्रीट लाइटें ही जलती दिखाई दीं।
पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर सेना की एयर स्ट्राइक के बाद शामली में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसी के मद्देनजर बुधवार को व्यापक स्तर पर आपदा प्रबंधन से जुड़ी मॉक ड्रिल और रात को ब्लैक आउट अभ्यास कराया गया। दिनभर चली तैयारियों के बाद कैराना कस्बे में रात आठ बजे जबकि शामली के हरदेव नगर मोहल्ले में 9 बजे पूरे शहर में ब्लैक आउट किया गया।
विज्ञापन

- मॉक ड्रिल में दिखा बचाव कार्य का अभ्यास

सुबह के बाद देर शाम भी पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों और अन्य ने घायलों को उपचार देने से लेकर बचाने तक का अभ्यास किया। इस दौरान डीआईजी अभिषेक, डीएम अरविंद चौहान, एसपी रामसेवक गौतम भी मौजूद रहे। तेज सायरन बजते ही कुछ लोगों को बाहर निकाला गया। घायल लोगों को स्ट्रेचर पर ले जाते हुए फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्राथमिक उपचार का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शहर में ब्लैक आउट

प्रशासन की योजना के तहत रात ब्लैक आउट कराया गया। सभी कॉलोनियों, सरकारी भवनों, अपार्टमेंट्स, दुकानों और सड़कों की लाइटें बंद कर दी गईं। लोगों को पहले ही सूचित किया गया था कि वह तय समय पर बिजली बंद रखें और आपात स्थिति में अपनाए जाने वाले उपायों का पालन करें।

ब्लैक आउट का उद्देश्य यह था कि यदि किसी भी स्थिति में हवाई हमला या कोई अन्य बड़ा खतरा उत्पन्न हो, तो प्रशासन और आमजन किस प्रकार से मिलकर स्थिति को संभाल सकते हैं। इस दौरान पुलिस और सिविल डिफेंस की टीमें गश्त पर रहीं और सभी क्षेत्रों में स्थिति पर नजर बनाए रखी गई।

- जागरूकता के लिए अपील

जिलाधिकारी अरविंद चौहान और एसपी रामसेवक गौतम ने लोगों से अपील की कि किसी भी आपदा या आपात स्थिति में घबराएं नहीं। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित स्थान पर रखें, आवश्यक दवाएं व प्राथमिक चिकित्सा किट साथ रखें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल करते पुलिसकर्मी। संवाद

पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल करते पुलिसकर्मी। संवाद- फोटो : शहीद सूरज यादव के घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे लोग।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed