फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BKU workers submitted memorandum to SDM

भाकियू कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

Sun, 26 Jan 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
BKU workers submitted memorandum to SDM
शामली कलेक्ट्रेट में एसडीएम को ज्ञापन देते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : SHAMLI
भाकियू कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

शामली। भाकियू कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम अपनी मांगों का ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। मांगे पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

शनिवार को भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार और जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन एसडीएम सदर संदीप सिंह को सौंपा। कुलदीप पंवार ने कहा कि भारत में गन्ना व्यवसाय पर पांच करोड़ किसान परिवारों की आजीविका निर्भर है। ब्राजील सीधे तौर पर भारत के गन्ना, चीनी उत्पादकों और श्रमिकों के भविष्य के लिए खतरा बन रहा है। विकासशील देशों के लिए उत्पादन के लिए समर्थन मूल्य दस प्रतिशत तक स्वीकृत है। ब्राजील ने दावा किया है कि भारत गन्ना किसानों को उनके लागत मूल्य के 99 प्रतिशत के बराबर सब्सिडी प्रदान कर रहा है, जो कि गलत है। फिलहाल विश्व व्यापारिक संगठन विवाद निपटान निकाय इस शिकायत पर गौर रहा है, अगर इस विवाद का फैसला भारत के पक्ष में नहीं आता है, तो भारत के करोड़ों परिवार के जीवन और आजीविका पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो जाएगा। गन्ना किसानों को चीनी मिलों के शोषण से नहीं बचा पाएगा। चीनी के उत्पादन में गिरावट आएगी। ब्राजील जैसे देशों से भारत को चीनी आयात करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। भाकियू ने प्रधानमंत्री से पूरे मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में भाकियू सहारनपुर मंडल के अध्यक्ष भंवर सिंह तोमर, देवराज पहलवान, अजयवीर त्यागी, अजय पिंडौरा, सद्दाम, पद्म सिंह, सतपाल पहलवान, मुनव्वर चौधरी, आमिर खान, तालिब चौधरी, अरुण कुमार, जितेंद्र राठी, संजीव राठी मौजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed