फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BKU workers' strike ends

भाकियू कार्यकर्ताओं का धरना खत्म

Sat, 20 Aug 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
BKU workers' strike ends
कलक्ट्रेट में एसडीएम विशु राजा को ज्ञापन सौंपते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : SHAMLI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। लखीमपुर हिंसा के मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी की गिरफ्तारी समेत अन्य मांग को लेकर कलक्ट्रेट में चल रहा भाकियू कार्यकर्ताओं का धरना शनिवार को समाप्त हो गया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम विशु राजा को सौंपा।
भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान ने कहा कि लखीमपुर के तिकुनिया में पिछले वर्ष तीन अक्टूबर को हुई हिंसा में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के खिलाफ षड्यंत्र रचने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज है। इसके बाद भी उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है। सरकार उन्हें बचाने का प्रयास कर रही है। इस हिंसा में मारे गए किसानों के परिजनों को 45 लाख रुपये मुवाअजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा घायलों को दस लाख रुपये देने का आश्वासन सरकार ने दिया था। गिरफ्तार किसानों की रिहाई पर भी सहमति बनी थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने मृतकों के परिजनों को 45 लाख की आर्थिक सहायता दी। वहीं, बाकी आश्वासनों से पीछे हट गई। इस मामले में गवाह किसानों पर हमले किए जा रहे हैं। सरकार उन्हें सुरक्षा मुहैया कराए। इसके अतिरिक्त उन्होंने चीनी मिलों से ब्याज समेत गन्ना मूल्य भुगतान कराने, नलकूपों पर मीटर लगाना बंद करने, किसानों को मुफ्त बिजली देने, बेसहारा पशुओं से निजात दिलाने तथा सूखाग्रस्त जिलों के प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग की। इस मौके पर गठवाला खाप के थांबेदार बाबा श्याम सिंह, शौकेंद्र सिंह, बाबूराम पंवार, मनोज तोमर, राजन जावला, गुड्डू बनत, प्रभात मलिक, वीरेंद्र मलिक, गय्यूर हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed