फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BKU workers staged a sit-in demonstration in the city Kotwali

शहर कोतवाली में भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया धरना-प्रदर्शन

Wed, 30 Mar 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
BKU workers staged a sit-in demonstration in the city Kotwali
शामली कोतवाली में धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : SHAMLI
शहर कोतवाली में भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

शामली। शहर कोतवाली में भाकियू कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने मुजफ्फरनगर में भाकियू कार्यकर्ताओं की मारपीट के मामले में की गई गिरफ्तारी पर रोष व्यक्त करते हुए उनकी रिहाई की मांग की। करीब एक घंटे बाद धरना समाप्त हो गया। धरने के दौरान कोतवाली में एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस और पीएसी बल तैनात रहा।

मंगलवार अपराह्न करीब तीन बजे भाकियू कार्यकर्ता शहर कोतवाली पहुंचे और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने मुजफ्फरनगर में मारपीट के मामले में पुलिस ने भाकियू कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर रोष व्यक्त किया और रिहाई की मांग की। करीब एक घंटे बाद कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया। जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान ने बताया कि भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के आह्वान पर कोतवाली में धरना शुरू किया गया था। उन्हीं के निर्देश पर धरना समाप्त किया गया। इस अवसर पर योगेंद्र पंवार, शोकेंद्र सिंह, देवराज पहलवान, ब्रह्मपाल सिंह, उदयवीर सिंह, अमरीश, सुधीर कुमार, रूपेंद्र, आशीष, मुन्नवर और गय्यूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed