{"_id":"62c1dd80341be801071d2984","slug":"bku-will-fight-for-farmers-interests-with-apolitical-honesty-rajendra-malik-shamli-news-mrt595524596","type":"story","status":"publish","title_hn":"-भाकियू अराजनैतिक ईमानदारी से किसान हितों की लड़ाई लडेगा-राजेंद्र मलिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-भाकियू अराजनैतिक ईमानदारी से किसान हितों की लड़ाई लडेगा-राजेंद्र मलिक
विज्ञापन
शामली क्षेत्र के गांव कुडाना में आयोजित पंचायत में बोलते जावेद तोमर
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की कुुड़ाना गांव में हुई पंचायत में संगठन के संरक्षक एवं गठवाला खाप के चौधरी बाबा राजेंद्र सिंह मलिक ने संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए नये संगठन का निर्माण किया गया है। संगठन अराजनैतिक होते हुए ईमानदारी के साथ किसान हितों की लड़ाई लड़ेगा।
रविवार को कुड़ाना गांव में भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष दुष्यंत मलिक की ओर से उनके आवास पर आयोजित पंचायत में बाबा राजेंद्र मलिक ने कहा कि किसानों की समस्याओं व विचारधारा के लिए नए संगठन का निर्माण हुआ है। उनके संगठन में जिंदा जला देंगे जैसे बयान का कोई स्थान नहीं है। तहसील में भ्रष्टाचार व्याप्त है, अधिग्रहण में मुआवजे के नाम पर किसानों से वसूली की जा रही है। डीएम शामली किसानों की समस्याओं पर गौर कर समाधान करें।
मलिक ने कहा कि कुछ जिम्मेदार लोग समाज को गुमराह कर रहे हैं। खाप के चौधरियों का यह कर्तव्य नहीं है कि वह समाज में जिंदा जलाने जैसे बयान सार्वजनिक करें। समाज को आप अराजकता की तरफ क्यों धकेलना चाहते हैं। आपत्तिजनक बयान से समाज को क्या संदेश देना चाहते है। भाकियू अराजनैतिक समाज को गुमराह करने वाले आपत्तिजनक बयान का समर्थन नहीं करते है। खाप चौधरियों के माध्यम से बड़े बड़े फैसले हुए है। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ईमानदारी और तथ्यों के साथ किसान की लड़ाई लड़ेगी, अगर किसानों की समस्या का समाधान नहीं होता तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन
राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेद्र मलिक ने जिले में बकाया गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाते हुए कहा कि शामली जिले में गन्ना भुगतान की स्थिति निराशाजनक है। किसानों को संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा। डीएम शामली बकाया गन्ना भुगतान की समस्याओं को संज्ञान में लेकर चीनी मिलों के अफसरों से वार्ता कर शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराएं। जनपद में किसानों का समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली -देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग में तय मुआवजे से किसान संतुष्ट नहीं है। किसान को उचित मुआवजा दें अन्यथा जमीन पर कब्जा नहीं देंगे। लांक के थांबेदार बाबा राजबीर सिंह ने भी विचार रखे। संचालन डॉक्टर शीशपाल मलिक ने किया।