फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BKU President giving statements that divide the society: Rajendra Chaudhary

समाज को बांटने वाले बयान दे रहे भाकियू अध्यक्ष : राजेंद्र चौधरी

Wed, 01 Jun 2022 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
BKU President giving statements that divide the society: Rajendra Chaudhary
गठवाला खाप के चौधरी और भाकियू अराजनैतिक के संरक्षक बाबा राजेंद्र मलिक। - फोटो : SHAMLI
समाज को बांटने वाले बयान दे रहे भाकियू अध्यक्ष : राजेंद्र चौधरी
विज्ञापन

शामली। गठवाला खाप के चौधरी और भाकियू अराजनैतिक के संरक्षक राजेंद्र सिंह मलिक ने बंगलूरू में राकेश टिकैत पर स्याही फेंकने के मामले पर बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि यह घटना निंदनीय है, लेकिन सिसौली में पिछले साल तत्कालीन बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक के साथ जो हुआ था, उसका समर्थन उचित नहीं था।
प्रेस विज्ञप्ति जारी कर राजेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि तब भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने मंच से केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान को चेतावनी दी थी कि या तो वह इस मामले को निपटा लें, वरना अगर मुंह से जुबान भी निकालने की कोशिश की तो शहर में पैर भी नहीं रखने देंगे। यह किसी लिहाज से ठीक नहीं था। इस घटना में भाकियू का अपराधियों को संरक्षण देना भी ठीक नहीं था। राकेश टिकैत के साथ हुई घटना के बाद सिसौली में पंचायत की गई और नरेश टिकैत ने कहा कि यह घटना उत्तर प्रदेश में होती तो अब तक सैकड़ों लोग मारे जाते।
विज्ञापन

काकड़ा महापंचायत में कहा गया कि बिजली के खंभे उखाड़ देंगे, शहर में बिजली नहीं जाने देंगे। यह लोगों को बांटने वाले बयान हैं। गांव-शहर के बीच कोई मतभेद नहीं है। शहीदी जत्था तैयार हो जाओ कहना भी गलत था। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेश टिकैत कुछ दिन से भड़काने वाले बयान देकर समाज को हिंसा की तरफ धकेलने का काम कर रहे हैं। महात्मा गांधी ने बड़ी लड़ाई अहिंसा के दम पर जीती थी। ऐसे शब्द समाज को अलगाववाद की ओर ले जाते हैं और खाप चौधरियों का काम तो समाज को सही दिशा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed