फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BKU president did not reach even on invitation

शामली: भाकियू ने महापंचायत से बनाई दूरी, निमंत्रण के बावजूद नहीं पहुंचे चौधरी नरेश टिकैत

Fri, 05 Feb 2021 11:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 05 Feb 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
BKU president did not reach even on invitation
किसान महापंचायत में पहुंचे हजारों युवा - फोटो : अमर उजाला

शामली गाजीपुर बॉर्डर की घटना के अगले दिन मुजफ्फरनगर में चौधरी अजित सिंह के पक्ष में बयान के बाद से भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने पंचायतों से दूरी बना ली है। बिजनौर और रामपुर की पंचायत में उनके पुत्र गौरव टिकैत शामिल हुए, लेकिन शामली के भैंसवाल में हुई पंचायत में दोनों में से कोई नहीं पहुंचा। एक दिन पहले चौधरी नरेश टिकैत का वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वह कह रहे थे कि भैंसवाल की पंचायत से उनका कोई मतलब नहीं है।

विज्ञापन


शुक्रवार को गांव भैंसवाल में हुई पंचायत से भाकियू नेताओं ने दूरी बनाए रखे। भाकियू नेता गुड्डू बनत और सतपाल पहलवान पंचायत में शामिल हुए। जिले का अन्य कोई पदाधिकारी इस पंचायत में नजर नहीं आया। भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान और प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार के अलावा भाकियू के कई वरिष्ठ पदाधिकारी जिले में हैं लेकिन वे पंचायत में नहीं दिखे।
विज्ञापन


भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के भाई नरेंद्र टिकैत पंचायत में पहुंचे, लेकिन वह कुछ बोले नहीं। माइक संभालकर उन्होंने किसानों को पंचायत में आने के लिए बस धन्यवाद दिया। रालोद और सपा नेताओं ने भाकियू अध्यक्ष को पंचायत के लिए निमंत्रण भिजवाया था। उम्मीद की जा रही थी कि यदि वे खुद नहीं आए तो गौरव टिकैत तो पंचायत में शामिल होंगे ही, लेकिन दोनों में से कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कभी भाकियू की पंचायतों का संचालन करने वाले गुलाम मोहम्मद जौला को संबोधन के लिए नहीं बुलाया गया तो वह खुद ही माइक पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि क्या इस पंचायत में मुसलमानों को नहीं सुनना चाहते। उन्होंने पूछा कि जो युवा भटक गया था वह वापस आया कि नहीं। इस पर युवाओं ने हाथ खड़े किए।


उन्होंने पंचायत में शामिल मुस्लिम समाज के लोगों से भी हाथ उठवाए और कहा कि आगे और ज्यादा संख्या में शामिल हों। उन्होंने कहा कि पिछली गलती को भूलकर शांत रहना है। मुुजफ्फरनगर की पंचायत में जयंत चौधरी ने मंच पर गुलाम मोहम्मद जौला के पैर छुए थे। भैंसवाल में मंच पर आने पर गुलाम मोहम्मद ने जयंत चौधरी के सिर पर हाथ रख आशीर्वाद दिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed