फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BKU performance at Bhabhisa power house

Shamli News: भाकियू का भभीसा बिजली घर पर प्रदर्शन

Mon, 19 Dec 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
BKU performance at Bhabhisa power house
कांधला क्षेत्र के गांव भभीसा में बिजली घर में धरने पर बैठे किसान - फोटो : SHAMLI
भाकियू का भभीसा बिजली घर पर प्रदर्शन
विज्ञापन

शामली, कांधला। भभीसा बिजली घर पर भाकियू ने किसानों के नलकूपों पर विद्युत विभाग के द्वारा लगाए जा रहे विद्युत मीटर का विरोध करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने सभी मीटरों को हटाने की मांग की है। साथ ही मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

सोमवार को भाकियू के सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ब्रह्मपाल सिंह फौजी के नेतृत्व में किसानों ने भभीसा बिजली घर पहुंचकर नलकूपों पर विद्युत विभाग द्वारा जबरन लगाए जा रहे विद्युत मीटर का विरोध किया। भाकियू नेता ब्रह्मपाल सिंह फौजी ने कहा कि सरकार ने चुनाव के दौरान किसानों को फ्री बिजली देने का वादा किया था। लेकिन सरकार के आदेश पर विद्युत विभाग किसानों के नलकूपों पर जबरदस्ती विद्युत मीटर लगाकर शोषण की कार्रवाही कर रहा है, जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसान विभाग की इस कार्रवाई के विरुद्ध आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस संबंध में किसानों व भाकियू ने अधीक्षण अभियंता शामली के नाम ज्ञापन देकर किसान में कार्रवाई को रोके जाने की मांग की है। इस दौरान नीरज, मुकेश, ब्रह्ममपाल, कंवरपाल, सुखपाल, पुष्पेंद्र, प्रदीप, हरपाल, राजीव, दिनेश कुमार सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।

शामली डीएम को  ज्ञापन देते वैश्य समाज के लोग

शामली डीएम को ज्ञापन देते वैश्य समाज के लोग- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed