फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BKU founder Mahendra Singh Tikait celebrated his birth anniversary

भाकियू के संस्थापक महेंद्र सिह टिकैत की मनाई जयंती

Fri, 07 Oct 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
BKU founder Mahendra Singh Tikait celebrated his birth anniversary
शामली नगर पालिका में स्व. बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती के कार्यक्रम में मौजूद भाकियू कार्यकर? - फोटो : SHAMLI
भाकियू के संस्थापक महेंद्र सिह टिकैत की मनाई जयंती
विज्ञापन

शामली। भाकियू के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी महेंद्र टिकैत की जयंती पर किसान संगठनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके याद किया। वक्ताओं ने कहा कि किसान मसीहा चौधरी टिकैत ने भाकियू खड़ी करके करमू खेड़ी बिजलीघर से लेकर भोपा, मेरठ, दिल्ली वोट क्लब तक किसान आंदोलन चलाकर किसानों को राह दिखाई। टिकैत के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
बृहस्पतिवार को शामली नगर पालिका परिषद के सभागार में बाबा टिकैत की जयंती समारोह में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। भाकियू के जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान ने किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की ओर से चलाए गए किसान आंदोलन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि चौधरी टिकैत ने किसानों को नई दिशा दी। इस मौके पर भाकियू नगर मंडल के अध्यक्ष योगेद्र पंवार, ओमवीर पटवारी, महक सिंह देशवाल एडवोकेट समेत किसान और भाकियू कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

दूसरी ओर शहर के बुढ़ाना रोड पर किसान मजदूर भारतीय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पंवार, सचिव मास्टर जाहिद, दीपक शर्मा आदि कार्यकर्ताओं ने भाकियू के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करके याद किया। वक्ताओं ने कहा कि किसान मसीहा ने किसानों के लिए लंबी लडाई लड़ी।

शामली बुढाना रोड पर  स्व बाबा महेन्द्र सिंह टिकैत के चित्र पर पुष्पअर्पित करते किसान मजदूर भारती?

शामली बुढाना रोड पर स्व बाबा महेन्द्र सिंह टिकैत के चित्र पर पुष्पअर्पित करते किसान मजदूर भारती?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed