फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BKU contract support personnel

संविदा कर्मियों को भाकियू का समर्थन

Tue, 13 Sep 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 13 Sep 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
BKU contract support personnel
strike - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
शामली। छह सूत्रीय मांगों को लेकर संविदा कर्मियों का धरना सोमवार को भी जा रहा। इस दौरान सीएमओ को एक ज्ञापन सौंपा गया। वहीं, भाकियू ने भी संविदा कर्मियों के धरना का समर्थन किया।

स्वास्थ्य विभाग में तैनात संविदाकर्मी अपनी विभिन्न मांगों के चलते पिछले कई दिनों से हड़ताल पर बैठे हैं। सीएमओ आफिस पर धरना दे रहे है। इसी के चलते आशाएं भी अपनी मांगों के चलते उनके साथ धरने पर बैठे रहे हैं। सोमवार को धरना-स्थल पर भाकियू के विनोद निर्वाल, मास्टर जाहिद पहुंचे और संविदा कर्मियों की मांगों का समर्थन किया। 
विज्ञापन


इसके बाद भाकियू नेताओं ने उत्तरप्रदेश रार्ष्टीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ. हुमायू खान के नेतृत्व में एक ज्ञापन सीएमओ विनीता अग्निहोत्री को सौंपा। मौके पर डॉ. शौर्य मलिक, डॉ. अमरीश कांधला, दीपक, डॉ. तुषार, डॉ. विवेक, राखी, बबली, नेहा, आशाएं संगनी में मितलेश, सरीता, रेखा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षामित्रों के आश्रितों को मिले आर्थिक मदद 
शामली। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रांतीय मंत्री चौधरी मुंशाद अली के नेतृत्व में प्राथमिक शिक्षामित्रों का एक   प्रतिनिधि मंडल कलक्ट्रेट में डीएम सुजीत कुमार से मिला।


प्रदेश के 137000 शिक्षामित्रों सहायक अध्यापक पदों पर समायोजित   करने जैैैसे महत्व पूर्ण कदम उठाए हैं। अभी तक 26000 हजार शिक्षामित्रों का बीटीसी प्रशिक्षण पूूूरा होने के बाद कोर्ट की कानूनी बाध्यताओं के कारण सहायक अध्यापक पदों पर समायोजन नहीं हो पाया है। मांग की कि दिवंगत शिक्षामित्रों के आश्रितों का योग्यता अनुसार नौकरी दिए जाने और 20 लाख मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाई जाए। मौके पर सतीश कुमार, नरेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, कर्मवीर सिंह, जाकिर राणा, राकेश कुमार, अशोक कुमार, जयविंदर सिंह, आदित्य कुमार, राम नरेश, संजीव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed