{"_id":"685eea0e60ff85dfd40ba528","slug":"bku-apolitical-workers-demonstrated-at-sp-office-shamli-news-c-26-1-smrt1048-144644-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं का एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं का एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन
विज्ञापन
शामली में जिला कृषि अधिकारी प्रदीप यादव से वार्ता भाकियू अराजनैतिक संगठन के लोग । कृषि विभ
- ट्रक से यूरिया के बोरे लूटने के मामले में सभापति के पुत्र की गिरफ्तारी का विरोध
- एसपी और डीएम से की प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जसाला पीसीएफ केंद्र से ट्रक में लादकर बी पैक्स समिति हथछोया ले जाए जा रहे यूरिया खाद के बोरों को ऊन बाईपास पर उतारने के मामले में समिति की सभापति के पुत्र देवेंद्र को जेल भेजने का भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर विरोध करते हुए प्रदर्शन किया।
तीन दिन पहले मंगलवार की रात को जसाला पीसीएफ केंद्र से ट्रक में 500 बोरे यूरिया खाद लादकर चालक उदयवीर सिंह बी पैक्स समिति हथछोया ले जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में ऊन बाईपास पर समिति की सभापति के पुत्र देवेंद्र कुमार व अन्य कई लोगों ने करीब 200 बोरे ट्रक से उतार लिए थे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने पर झिंझाना थाने पर सहायक विकास अधिकारी सहकारिता मुकेश कुमार की तरफ से देवेंद्र निवासी गांव सांपला के विरुद्ध लूट का मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने आरोपी देवेंद्र को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था।
शुक्रवार को भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ता इकट्ठे होकर एसपी कार्यालय पहुंचे और देवेंद्र की गिरफ्तारी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने यूरिया के बोरे लूटने के मामले में देवेंद्र को गलत तरीके से जेल भेजने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देवेंद्र ने यूरिया खाद के बोरों की लूट नहीं की बल्कि आसपाास के गांवों के किसानों को वितरण कराया गया है। समिति पर नियुक्त कर्मचारी हथछोया गांव के होने के कारण दूसरे गांव के किसानों को खाद उपलब्ध नहीं हो पाता। किसानों की यूरिया खाद की समस्या को देखते हुए आसपास के किसानों को बुलवाया गया था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि समिति पर यूरिया खाद पहुंचने पर हथछोया के किसान ही ज्यादातर यूरिया ले जाते हैं, जबकि अन्य गांव के किसानाें को समिति पर खाद नहीं मिल रहा था। इस समस्या को देखते हुए समिति के कर्मचारी की मौजूदगी में यूरिया का वितरण किया गया था। खाद की बिक्री की रकम भी खाद इंचार्ज अपने साथ ले गए थे। इसके बाद कार्यकर्ता डीएम से कलक्ट्रेट में मिले। कार्यकर्ताओं ने डीएम से प्रकरण से अवगत कराते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय चौधरी, जिलाध्यक्ष कालेंद्र मलिक, मांगेराम, गौरव, चिराग, अमित कुमार आदि शामिल रहे।