फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BJYM workers took out tricolor rally in four circles

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने चार मंडलों में निकाली तिरंगा रैली

Wed, 10 Aug 2022 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
BJYM workers took out tricolor rally in four circles
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने चार मंडलों में निकाली तिरंगा रैली
विज्ञापन

शामली/ गढ़ीपुख्ता/ ऊन/ झिंझाना। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजयुमो ने जिले के चार मंडलों में मंगलवार को तिरंगा रैली निकाली। तिरंगा रैली में गढ़ीपुख्ता थाना प्रभारी सहित पुलिसकर्मी हाथों में तिरंगा लिए शामिल हुए। जगह-जगह रैली का स्वागत किया गया।
शामली नगर में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मान सिंह गोस्वामी, जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, भाजयुमो के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वीनस शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली का शुभारंभ किया। अग्रसैन भवन हनुमान धाम से शुरू होकर बुढ़ाना रोड, अजंता चौक, फव्वारा चौक, कबाड़ी बाजार, बड़ा बाजार, गांधी चौक, भिक्की मोड़, माजरा रोड, रेलवे फाटक से होते हुए कुड़ाना रोड, रेलपार स्थित शहीद अमित कौरी की मूर्ति पर समापन हुआ। जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने कहा कि पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव में 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर सभी शहीदों को याद किया गया।
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता में तिरंगा रैली शुभारंभ गांव राझड़ के एसडी पब्लिक स्कूल से पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने किया। गढ़ीपुख्ता में तिरंगा रैली पहुंचने पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। तिरंगा रैली एसडी पब्लिक स्कूल से प्रारंभ होकर कस्बा गढ़ी पुख्ता से पुरमाफी, ताना, मालेंडी, पीरखेडा, टिटौली से गुजरी। तिरंगा रैली का जगह-जगह स्वागत किया गया। इस मौके पर सुरेश राणा ने कहा कि सभी देशवासियों को हमारे देश के गौरव और आन बान शान के प्रतीक तिरंगे को, अपने घरों, दुकानों, कार्यालयों और वाहनों पर लगाने के लिए केंद्र सरकार प्रेरित कर रही है। सुरेश राणा ने कहा की तिरंगा चंद गज का कपड़ा नहीं है। तिरंगे की ताकत करोड़ों भारतीयों को एकजुट करने की है। तिरंगा रैली में गढ़ीपुख्ता थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह सहित पुलिसकर्मी हाथों में तिरंगा लिए शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी अलर्ट रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान संयोजक नंदू राणा, गौरव राणा, रमेश पंवार, संजीव कुमार, रीनू सरोहा, मोहनलाल प्रधान, पूर्व प्रधान अतुल, पंकज राणा, नगर अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नीरज जैन, बब्बल कुरैशी, राजीव तोमर, अनुकूल गिरी, अनुज कश्यप, अनिल खटीक, नरेश मालेंडी, जब्बार राणा, योगेंद्र कुमार चेयरमैन, प्रदीप संगल, विरेंद्र आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ऊन कस्बे में भी तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में शामिल लोगों ने इसके साथ ही लोगों को अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से आजादी दिलाने वाले अमर शहीदों को याद करके उन्हें नमन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वाभिमान व गौरव के प्रतीक राष्ट्रीय तिरंगे को लहराते हुए देशभक्ति नारे वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे लगाए। रैली को पूर्व जिलाध्यक्ष रामजी लाल कश्यप व सुशील गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली बस स्टैंड से मुख्य बाजार को होते हुए पंजाब नेशनल बैंक से लाखिया पट्टी, बाईपास से बेहड़ा गांव, रंगाना व ढिंढाली से होते हुए ऊन बस स्टैंड पर समाप्त हुई। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कुलदीप, रवि गोयल, रूबी चौधरी, प्रदीप चौधरी, दिनेश गोयल, सत्यम, गौरव, अविन, सतेंद्र, अजय आदि कार्यकर्ता शामिल रहे। झिंझाना में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गौड़ कश्यप के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकाली गई।

शामली क्षेत्र में  तिरंगा रैली में भाग लेते भाजपा कार्यकर्ता।

शामली क्षेत्र में तिरंगा रैली में भाग लेते भाजपा कार्यकर्ता।- फोटो : SHAMLI

शामली  में  तिरंगा रैली में भाग लेते भाजपा कार्यकर्ता व युवा मोर्चा के कार्यकर्ता।

शामली में तिरंगा रैली में भाग लेते भाजपा कार्यकर्ता व युवा मोर्चा के कार्यकर्ता।- फोटो : SHAMLI

शामली क्षेत्र में  तिरंगा रैली में भाग लेते भाजपा कार्यकर्ता।

शामली क्षेत्र में तिरंगा रैली में भाग लेते भाजपा कार्यकर्ता।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed