फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BJP workers will go to Meerut in 120 buses

120 बसों में भाजपा कार्यकर्ता जाएंगे मेरठ

Sun, 19 Jan 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
BJP workers will go to Meerut in 120 buses
शामली में भाजपा कार्यकर्ताओ की बैठक लेते प्रदेश मंत्री देवेन्द्र चौधरी - फोटो : SHAMLI
शामली। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में मेरठ में 22 जनवरी को होने वाली ‘जन जागरण जनसभा की तैयारियों के लिए भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रदेश मंत्री देवेंद्र चौधरी ने समीक्षा की। कहा कि जिले से 120 बसों में 12 मंडलों से भाजपा कार्यकर्ता मेरठ रैली में पहुंचेंगे।
विज्ञापन

रविवार को शहर के गढ़ीपुख्ता रोड स्थित मुंडेट कला में भाजपा कार्यालय में बैठक हुई। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश मंत्री देवेंद्र चौधरी ने 22 जनवरी की मेरठ रैली की तैयारियों की समीक्षा की। कहा कि सीएए के मुद्दे पर विपक्ष की ओर से एक वर्ग को अराजकता के लिए उकसाया जा रहा है। मेरठ में 22 जनवरी को विशाल जनजागरण रैली आयोजित की जा रही है। उन्होंने मेरठ रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं को पहुंचने का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में प्रदेश मंत्री देवेंद्र चौधरी ने प्रत्येक मंडल से जाने वाली बसों की समीक्षा की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिले से 120 बसों में 12 मंडलों से भाजपा कार्यकर्ता मेरठ रैली में पहुंचेंगे। संचालन दामोदर सैनी ने किया। मौके पर यशपाल पंवार, राजेंद्र मादलपुर, डॉ. मनोज शर्मा, शशी अरोरा, विशेष सरोहा, अभय तोमर, रवि गोयल, राजकुमार शर्मा, छत्रपाल कश्यप, आनंद पुंडीर, सुनील पाल, सत्यपाल सिंह भूरा, डॉ. विपिन कौशिक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed