फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   bjp workers dharna on kotwali

भाजपाइयों ने घेरी कोतवाली

Sun, 24 Jul 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 24 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
bjp workers dharna on kotwali
ंकैराना कोतवाली में धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
शामली के कैराना क्षेत्र में बढ़ते अपराध और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता अनिल चौहान के नेतृत्व में कोतवाली परिसर में धरना दिया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने सपा सरकार के विरुद्ध जमकर भड़ास निकाली। आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से जुट जाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अनिल चौहान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता कोतवाली परिसर पहुंचे और प्रदेश सरकार की नीतियों व प्रदेश में गुंडा राज के विरुद्ध धरने पर बैठ गए। इस दौरान भाजपा नेता अनिल चौहान ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद विकास हुआ है। वहीं प्रदेश में सपा सरकार के कारण चारों और गुंडाराज कायम है। पीड़ित लोगों की थाने व तहसील में कोई सुनवाई नहीं होती है। कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव 2017 में भाजपा पूर्ण बहुमत से सत्ता में आयेगी। भाजपा के सत्ता में आते ही गुंडों को जेल भेजा जायेगा। पहले गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ता गैस एजेंसी के धक्के खाते थे। जब से केन्द्र में मोदी की सरकार बनी है। एक फोन काल पर घर बैठे सिलेंडर मिलता है तथा सब्सिडी सीधे उपभोक्ता के खाते में जाती है।
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाने को कहा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, पूर्व अध्यक्ष रामजी लाल कश्यप, भाजपा के युवा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी ने सपा सरकार की गलत नीतियों पर जमकर हमला बोला। धरने की अध्यक्षता भाजपा के नगर अध्यक्ष ईश्वर चंद जाटव ने की। धरने के दौरान रविंद्र प्रधान, यशपाल प्रधान, मेहरबान कुरैशी, संदीप प्रधान तीतरवाडा, सुरेंद्र प्रधान जंधेडी, जगरोशन प्रधान, अनिल शर्मा ऐरटी ने धरने को संबोधित किया। हल्की बारिश के दौरान भी कोतवाली में सैकड़ों लोग धरने पर बैठे रहे। दोपहर डेढ़ बजे धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed