फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BJP won on Shamli Municipality and SP in Kandhla, Independent won in Kairana

Shamli News: शामली नगर पालिका पर भाजपा और कांधला में सपा जीती, कैराना में निर्दलीय के हाथ लगी बाजी

Sun, 14 May 2023 02:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 02:49 AM IST
विज्ञापन
BJP won on Shamli Municipality and SP in Kandhla, Independent won in Kairana
- भाजपा और रालोद ने दो-दो तथा सपा-बसपा ने एक-एक सीट जीती
विज्ञापन

- एक नगर पालिका सहित तीन नगर पंचायतों में निर्दलीयों को मिली जीत




संवाद न्यूज एजेंसी



शामली। जिले की नगर निकायों में हुए चुनाव का परिणाम घोषित हो गया। जिसमें भाजपा और रालोद को जहां दो-दो सीटों पर जीत मिली है। वहीं बसपा और सपा को मात्र एक-एक सीट पर ही जीत हासिल हुई है। जबकि एक नगर पालिका सहित तीन नगर पंचायतों में निर्दलीयों ने बाजी मारी।
जिले की सबसे प्रतिष्ठित शामली सीट पर भाजपा के अरविंद संगल जीते। उन्होंने रालोद के विजय कौशिक को 3455 वोटों से हराया। जबकि कांधला नगर पालिका में सपा के हाथ बाजी रही। यहां पर सपा के नजमुल इस्लाम ने भाजपा के नरेश सैनी को 1960 वोटों से हराया। वहीं कैराना नगर पालिका में निर्दलीय प्रत्याशी शमशाद अहमद ने निर्दलीय प्रत्याशी राशिद अली को 418 वोटों से हराया। यहां पर भाजपा प्रत्याशी सेठपाल चौथे नंबर पर रहे।
विज्ञापन

वहीं नगर पंचायतों में बनत में रालोद की कुसुम देवी और गढ़ीपुख्ता में रालोद के प्रमोद कुमार विजयी रहे। जबकि झिंझाना नगर पंचायत में भाजपा के सुरेशपाल कश्यप को कड़े मुकाबले में जीत हासिल हुई। बसपा का खाता जलालाबाद नगर पंचायत में खुला, यहां पर जहीर मलिक विजयी हुए। इनके अलावा थाना भवन में निर्दलीय मुशयदा, एलम में निर्दलीय रीना और ऊन में निर्दलीय प्रदीप चौधरी चेयरमैन निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2017 में सपा नहीं खुला था खाता
वर्ष 2017 में नगर निकाय में सपा ने शामली नगर पालिका परिषद से सुमन देवी पत्नी विजय कौशिक, कांधला से फैसल बेग, एलम से चंद्रप्रभा, ऊन से अशोक चौधरी, जलालाबाद से जहीर मलिक, गढ़ीपुख्ता में कंवरपाल को चुनाव मैदान में उतारा था, मगर सपा नगर निकाय चुनाव मे खाता नहीं खोल पाई थी। वर्ष 2017 नगर निकाय चुनाव में शामली, एलम, कैराना, गढ़ीपुख्ता, झिंझाना व थानाभवन निर्दलीय जीते थे। जबकि कांधला, जलालाबाद व ऊन बसपा के खाते में गई थी। भाजपा सिर्फ बनत सीट जीत पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed