फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BJP will wave the flag in civic elections: Ajay Sharma

निकाय चुनाव में परचम लहराएगी भाजपा: अजय शर्मा

Tue, 18 Oct 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
BJP will wave the flag in civic elections: Ajay Sharma
शामली। निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा नेताओं ने सभी निकायों में बैठक की। बैठक का शुभारंभ जिला प्रभारी अजय शर्मा व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र तोमर ने किया। बैठक में जिला प्रभारी अजय शर्मा ने कहा की चुनाव में जनपद में सभी निकायों में प्रचंड जीत के साथ भारतीय जनता पार्टी परचम लहराएगी।
विज्ञापन

जिला प्रभारी ने बताया कि पार्टी 18 से 20 अक्तूबर तक वार्ड बैठक, 27 से 30 अक्तूबर तक बूथ बैठक करेंगे। 22 से 25 अक्तूबर तक दीपावली मिलन कार्यक्रम, 31 अक्तूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती कार्यक्रम और 6 दिसंबर को बाबा साहब आंबेडकर की जयंती का कार्यक्रम पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ता मनाएंगे। सात से 12 नवंबर तक घर-घर संपर्क अभियान भी पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों चलाएंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सत्येंद्र तोमर ने सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि निकाय चुनाव के लिए जिस पार्टी पदाधिकारी को जो दायित्व दिया गया है। उसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी। इसलिए सभी कार्यकर्ता आगामी निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। इस अवसर पर जिला निकाय संयोजक पंकज राणा, जिला महामंत्री पुनीत द्विवेदी, जिला मतदाता प्रमुख अनुज राणा, जिला बूथ प्रबंधन संयोजक डॉ. अनुराग शर्मा, दिवाकर कश्यप, मानस संगल, संगीता जिंदल, शशि अरोड़ा, जिला कोषाध्यक्ष सुखचैन वालिया, जिला मंत्री विवेक पंकज गुप्ता, मंडल अध्यक्ष मीनू संगल, सतीश धीमान, देवेंद्र धींगान, राम निवास सैनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed