फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BJP to open election office in five Assembly constituencies

पांचों विधानसभा क्षेत्र में चुनाव कार्यालय खोलेगी भाजपा

Fri, 04 May 2018 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली। Updated Fri, 04 May 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
BJP to open election office in five Assembly constituencies
policital - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। कैराना लोकसभा सीट से जुड़ी पांचों विधानसभा सीट पर भाजपा चुनाव कार्यालय खोलेगी। शनिवार को चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन हो जाएगा। बृहस्पतिवार को भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल द्वारा बैठक के दौरान विभिन्न नेताओं की जिम्मेदारी तय करने के साथ ही चुनाव कार्यालय खोलने को लेकर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन


इस दौरान तय किया गया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र का चुनाव कार्यालय खोला जाएगा। इसलिए कैराना, शामली, थानाभवन, नकुड़ और गंगोह में अलग अलग चुनाव कार्यालय खोले जाएंगे। चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन शनिवार को हो जाएगा। वहीं, लोकसभा क्षेत्र के 13 मंडलों पर एक एक विधायक की ड्यूटी लगाई गई है, जो संगठन के साथ जनता के बीच पहुंचकर चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। प्रत्येक मंडल पर एक विधायक को लगाने में यह बात भी ध्यान में रखी गई है कि किस वर्ग के विधायक को कहां लगाया जाए।
विज्ञापन


इसी लिहाज से मुजफ्फरनगर से विधायक कपिल देव अग्रवाल को शामली नगर मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा पांचों विधानसभा क्षेत्रों पर अलग अलग प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। उनमें शामली विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी रामकुमार सहरावत और कैराना का प्रभारी रामजीलाल कश्यप को बनाया गया है, जबकि थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के लिए भी अलग प्रभारी नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा में शामिल हुए अनिल चौहान  
शामली। 2017 के विधानसभा चुनाव में बगावत करके रालोद में शामिल होने वाले अनिल चौहान फिर से भाजपा में लौट आए हैं। बृहस्पतिवार को प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल की मौजूदगी में वह भाजपा में शामिल हुए।
गौरतलब है कि अनिल चौहान ने 2014 के उपचुनाव में कैराना विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था, तब वह सपा प्रत्याशी नाहिद हसन से महज 1100 वोट के अंतर से हार गए थे। इसके बाद 2017 के विधानसभा चुनाव में भी वह टिकट की दावेदारी में थे, लेकिन ऐन वक्त पर पूर्व सांसद दिवंगत हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह को प्रत्याशी बना दिया गया था। इस कारण अनिल चौहान ने बगावत कर दी थी और रालोद में शामिल होकर चुनाव लड़ा था। वैसे भी अनिल चौहान पूर्व सांसद हुकुम सिंह के पौत्र और मृगांका सिंह के भतीजे लगते हैं।


वहीं, इस लिहाज से गुर्जर समाज के लोग भी अनिल चौहान को मनाने में जुटे हुए थे। आखिरकार बृहस्पतिवार को अनिल चौहान भाजपा में वापस आ गए। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार ने बताया कि अनिल चौहान पार्टी में वापस आ गए हैं और भाजपा में ही अपनी आस्था जताई है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed