फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BJP's regional minister Ankur Rana welcomed

भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अंकुर राणा का हुआ स्वागत

Thu, 03 Dec 2020 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
BJP's regional minister Ankur Rana welcomed
शामली। भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अंकुर राणा का जिले में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन

बुधवार को गढ़ीपुख्ता रोड भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि एक जनवरी 2021 तक ऐसे युवा मतदाताओं की जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो गई है। उनकी वोट पांच दिसंबर से 13 दिसंबर तक अभियान चलाकर बनाई जाएगी। भाजपा क्षेत्रीय मंत्री अंकुर राणा ने बताया कि पार्टी की ओर से ओर यह जिम्मेदारी मंडल के महामंत्री को दी जाएगी। बूथ स्तर पर चलने वाले इस अभियान में सेक्टर संयोजक, प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, जिले की कार्यकारिणी सभी लोगों को जिम्मेदारी दी जाएगी। नए मतदाताओं को फार्म नंबर 6 भरकर ओर उसके साथ अपनी आईडी लगाकर , आयु का प्रमाण देना होगा। अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने की। संचालन जिला महामंत्री दामोदर सैनी ने किया। बैठक में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पवन तरार, पिछड़ा आयोग के सदस्य रामजी लाल कश्यप, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष किसान मोर्चा अनिल चौहान, जिला उपाध्यक्ष शशि अरोरा, जिला महामंत्री पुनीत द्धिवेदी, विशेष सरोहा, जिला मंत्री सुधीर मलिक, विवेक प्रेमी, ओमप्रकाश, सुधा रानी, कपिल पंवार और सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed