Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BJP's newly appointed District President Satendra Tomar received a grand welcome

भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर का शानदार स्वागत

Sun, 29 Dec 2019 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
BJP's newly appointed District President Satendra Tomar received a grand welcome
शामली भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सतेन्द्र तोमर के स्वागत समारोह में मौजूद गन्ना - फोटो : SHAMLI
भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर का शानदार स्वागत
विज्ञापन

शामली। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि पार्टी में जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को भी पद और सम्मान मिलता है। पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को नागरिकता संशोधन कानून पर लोगों के बीच जाकर इस कानून की हकीकत बताकर भ्रम फैला रही विपक्षियों को करारा जवाब देने का संकल्प दिलाया गया। इससे पहले, भाजपा के जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर का जिले मेें पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।
पार्टी के जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर का लिसाढ़ आईटीआई के निकट भाजपा की नगर मंडल अध्यक्ष मीनू संगल, पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, मनोज संगल, मनोज शर्मा समेत दर्जनों भाजपाइयों ने उन्हें रिसीव किया। रास्ते के गांवों में उनका स्वागत हुआ। दर्जनों वाहनों के काफिले के साथ जिलाध्यक्ष रोड शो के रूप में शहर में पहुुंचे और जगह जगह भाजपाइयों से स्वागत किया। इसके बाद, शहर के सेंटआरसी कांवेंट स्कूल में मंडल नगर अध्यक्ष मीनू संगल और उनकी टीम ने उन्हें तिलक लगाकर और गणेश प्रतिमा देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जनपद के भाजपा के 12 मंडलों के अध्यक्ष आदि सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन

इसके बाद, मुंडेट स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष के स्वागत समारोह में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि भाजपा अपने छोटे ओर जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं का पूरा ध्यान रखती है। सतेंद्र तोमर इसका उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के मु्द्दे पर लोगों को भड़काने वालों को पार्टी बेनकाब करेगी। पार्टी संगठन के आह्वान पर पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर इस कानून की सच्चाई जनता को बताएं। जिले में ये काम तेजी से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि सतेंद्र तोमर सालों से पार्टी से जुड़े थे, पार्टी ने उन्हें जिले की कमान दी है वह पार्टी को जिले में नई मजबूती देंगे। विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि जिलाध्यक्ष बने सतेंद्र तोमर ने एक छोटे से कार्यकर्ता के रूप में पार्टी से शुरूआत की थी और अपनी मेहनत के बूते एक-एक पायदान बढ़कर यहां तक पहुंचे हैं। इसलिए पार्टी कार्यकर्ता मेहनत पर लगन से पार्टी के लिए काम करें उनकी मेहनत का फल एकदिन जरूर मिलेगा। जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है उस पर वह खरा उतरेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पवन तरार ओर संचालन अभय तोमर के द्वारा किया गया।
इन्होंने भी किया संबोधित
क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल, पूूर्व कैबिनेट मंत्री विरेंद्र सिंह, क्षेत्रीय मंत्री प्रमोद सैनी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरबीर मलिक, मृगांका सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन तरार, रामजी लाल कश्यप, प्रसन्न चौधरी ,डॉ.मनोज चौधरी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार, यशपाल पंवार आदि ने भी विचार रखे।
धारा 144 में रोड शो पर उठे सवाल
शामली। पूूरे जिले में धारा 144 लगी है। शहर में आए भाजपा जिलाध्यक्ष के काफिले में दर्जनों गाड़ियां थी। पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में भी सैकड़ों लोग जमा थे। ऐसे में शहर में इस बात की चर्चा है कि क्या भाजपाइयों ने धारा 144 का उल्लंघन नहीं किया। हालांकि खुलकर तो कोई सामने नहीं आया, लेकिन दबी जुबां में विपक्षी इस पर सवाल उठा रहे हैं । इस संबंध में आदर्शमंडी थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने बताया कि भाजपाइयों के पास पार्टी कार्यालय पर बैठक की अनुमति थी । रोड शो नहीं निकाला गया, बल्कि वाहनों में जनसामान्य के लोग आ रहे थे। जनसंपर्क नहीं हुआ।

र

शामली भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सतेन्द्र तोमर के स्वागत समारोह में  भाग लेते भा?

शामली भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सतेन्द्र तोमर के स्वागत समारोह में भाग लेते भा?- फोटो : SHAMLI

शामली में  भाजपा जिला अध्यक्ष सतेन्द्र तोमर का शहर में गुजरता काफीला

शामली में भाजपा जिला अध्यक्ष सतेन्द्र तोमर का शहर में गुजरता काफीला- फोटो : SHAMLI

शामली में  भाजपा जिला अध्यक्ष सतेन्द्र तोमर का शहर में गुजरता काफीला

शामली में भाजपा जिला अध्यक्ष सतेन्द्र तोमर का शहर में गुजरता काफीला- फोटो : SHAMLI

शामली में  भाजपा जिला अध्यक्ष सतेन्द्र तोमर का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता

शामली में भाजपा जिला अध्यक्ष सतेन्द्र तोमर का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता- फोटो : SHAMLI

BJP's newly appointed District President Satendra Tomar received a grand welcome

BJP's newly appointed District President Satendra Tomar received a grand welcome- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed