फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BJP's election for the post of District President begins

-भाजपा जिलाध्यक्ष पद चुनाव की कवायद शुरुभाजपा जिलाध्यक्ष पद पर चुनाव की कवायद शुरू

Mon, 18 Nov 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
BJP's election for the post of District President begins
भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर चुनाव की कवायद शुरू
विज्ञापन

शामली। भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए चुनाव की कवायद प्रारंभ हो गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर होने वाले चुनाव के लिए 20 नवंबर को भाजपा जिला मुख्यालय में नामांकन पत्र भरे जाएंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। भाजपा के जिलाध्यक्ष पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभहो गई है। भाजपा जिला चुनाव अधिकारी चौधरी शेर सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष पद का चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। भाजपा जिला कार्यालय मुंडेट कला में 20 नवंबर को सुबह दस बजे से लेकर शाम पांच बजे तक भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जो भी भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता नामांकन करना चाहते है, समय पर पहुँच कर नामांकन कर सकते हैं। सभी नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधि भाजपा जिला कार्यालय पर 20 नवंबर को सुबह 10 बजे से 5 बजे तक उपस्थित रहेंगे। सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक नामांकन पत्र वितरण होगा। दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल होंगे। 3 बजे से 4 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। शाम चार बजे से पांच बजे तक नाम वापसी होगी। शाम छह बजे से वैध नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed