फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BJP's ego will break: Jayant Chaudhary

भाजपा का अहंकार टूटेगा : जयंत चौधरी

Mon, 09 Apr 2018 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली। Updated Mon, 09 Apr 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
BJP's ego will break: Jayant Chaudhary
policital - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा दलित, पिछड़ा, किसान और मजदूर विरोधी है। दलितों से उनका संरक्षण छीनने की कोशिश हो रही थी और फिर भी केंद्र सरकार चुप्पी साधे रही। यह तय करना होगा कि देश को कौन चलाएगा, कोर्ट या सरकार। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अभी कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन रालोद की स्थिति स्पष्ट है, भाजपा का अहंकार तोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


रविवार को गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां में भारत इंटरनेशनल स्कूल के उद्घाटन मौके पर आयोजित समारोह में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि भाईचारा कायम करने में आगे आएं। धर्म और जाति बिरादरी के नाम पर समाज को बांटने वालों से सावधान रहें। किसान और मजदूर एकजुट होकर कार्य करें, तभी समस्याओं का समाधान होगा। वहीं, पत्रकारों से बातचीत में जयंत चौधरी ने कहा कि कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव की अभी घोषणा नहीं हुई है, लेकिन हमारी तैयारी संगठन स्तर पर चल रही हैं। जिले के प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


बूथ कमेटियां मजबूत की जा रही हैं। वक्त बताएगा कि रालोद खुद चुनाव लड़ेगा या समर्थन करेगा। भाजपा दलित, पिछड़ा, किसान और मजदूर विरोधी है। प्रदेश के किसानों को गन्ना मूल्य नहीं मिल रहा। बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी कर गरीबों की कमर तोड़ दी गई है। फर्जी एनकाउंटर किए जा रहे हैं, जबकि कानून व्यवस्था में सरकार फेल हुुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगामी चुनाव में गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि गोरखपुर और फूलपुर के चुनाव में रालोद ने समर्थन किया। फिर राज्यसभा सदस्यों के चुनाव में बसपा के पक्ष में वोटिंग के लिए विधायक से कहा गया था, लेकिन उन्होंने पार्टी गाइड लाइन का पालन नहीं किया। इसी के चलते पार्टी अध्यक्ष ने अपने ही विधायक के खिलाफ कार्रवाई की। भाईचारा बनाने में रालोद कार्यकर्ता पूरी भागीदारी निभाएंगे। भाईचारे में बाधक बनने वाला कोई नेता पार्टी में नहीं रहेगा।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सहारनपुर और मेरठ मंडल में हालत बहुत खराब हैं। यदि देश के प्रधानमंत्री चीन और पाकिस्तान का मुंह बंद कर सकते हैं, तो फिर सरकार इतनी कमजोर कैसे हो गई, जो ऐसी घटना होने से नहीं रोक पाई। एससी
एसटी को मिलने वाला विशेष संरक्षण छिनने जा रहा है, इसका पता सरकार को कैसे नहीं चला और केंद्र सरकार चुप्पी क्यों साधे रही। आरोप लगाया कि भाजपा ने जानबूझकर ऐसा होने दिया। तय करना होगा कि इस देश को सरकार चलाएगी या कोर्ट। जिन लोगों ने हिंसा को बढ़ावा दिया या वास्तव में हिंसा में शामिल रहे, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। कार्रवाई के नाम पर निर्दोष लोगों को फंसाया नहीं जाना चाहिए।

पूर्व सांसद अमीर आलम खान, रालोद के प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व विधायक नवाजिश आलम, राजकुमार सांगवान, पूर्व विधायक बलबीर सिंह, जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह चेयरमैन, ऋषिराज राझड़, चंद्रवीर सिंह, अनवार चौधरी, रजनीश कोरी, अभिषेक चौधरी, सुनील मलिक, सर्वेश सिंभालका, नवाब मियां, आजम खान, नवाजिश आलम, रविश आलम साहब, जेएस जॉनसन, अनोश फर्नानडिश, शादाब खान, जीनत अमान, वान्या चौधरी, रानी, ज्योति, सपना, मनीष, राजपाल शर्मा, राजकुमार वर्मा आदि रहे।


कई स्थानों पर हुआ स्वागत
शामली पहुंचने के दौरान रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का जिले में कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर स्वागत किया। मेरठ रोड पर गांव सिंभालका में सर्वेश, अश्वनी प्रधान, कुंवरपाल मालेंडी, कृष्णपाल, अंकित, चांदबली, चौधरी राजेंद्र सिंह, महक सिंह, नरेंद्र, लक्ष्मण सिंह ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद टपराना में जाहिर के नेतृत्व में स्वागत किया गया। वहां से झिंझाना के बाद ढिंढाली में, ऊन, पिंडौरा और हथछोया में भी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से जयंत चौधरी का स्वागत किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed