फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BJP's booth victory campaign launched on 23 August

भाजपा का बूथ विजय अभियान का शुभारंभ 23 अगस्त को

Sat, 21 Aug 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
BJP's booth victory campaign launched on 23 August
शामली भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओ की बैठक लेते जिला अध्यक्ष सतेन्द्र तोमर - फोटो : SHAMLI
भाजपा का बूथ विजय अभियान का शुभारंभ 23 अगस्त को
विज्ञापन

शामली। विधान सभा चुनाव 2022 को देखते हुए 23 अगस्त को बूथ विजय अभियान का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के भाषण का लाइव प्रसारण जिले के प्रत्येक शक्ति मिशन केंद्रों पर होगा। जिसमें बूथ सत्यापन अधिकारी, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति के सदस्य तथा शक्ति केंद्र के अंतर्गत रहने वाले सभी वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

शुक्रवार को गढ़ीपुख्ता रोड मुंडेट कला स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने बूथ विजय अभियान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए 23 अगस्त को बूथ विजय अभियान का शुभारंभ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। जिले के प्रत्येक शक्ति केन्द्रों पर संबोधन लाइव होगा। बैठक में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सुखचैन वालिया, जिला उपाध्यक्ष आनंद पुंडीर, अनुज राणा, शशि अरोरा, संगीता जिंदल, भूपेंद्र शर्मा, छत्रपाल कश्यप, घनश्याम पार्चा, नीरज मलिक, जिला महामंत्री राजेंद्र सिंह, पुनीत द्विवेदी, पंकज राणा, दामोदर सैनी, जिलामंत्री विवके प्रेमी, पीयूष सैनी, गोपाल चौहान, सुधीर कुमार, ओमप्रकाश, दिवाकर कश्यप, सुधा तोमर, जिला मीडिया प्रभारी कपिल पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed