{"_id":"6500ba037fd3ee8de1056725","slug":"bjp-officials-and-workers-who-staged-the-protest-gave-their-reply-shamli-news-c-26-1-smrt1047-8797-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: धरना देने वाले भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिया अपना जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: धरना देने वाले भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिया अपना जवाब
Wed, 13 Sep 2023 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
शामली। चार दिन पूर्व शामली कोतवाली में धरना दिए जाने के मामले में भाजपा जिला प्रभारी और पार्टी जिलाध्यक्ष की ओर से पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, शामली के चेयरमैन समेत 20-22 भाजपा पदाधिकारियों समेत 22 कार्यकर्ताओं को अनुशाासनहीनता का मामला मानकर कारण बताओ नोटिस जारी करने के मामले में भाजपा के जिला प्रभारी को ज्यादातर जवाब पहुंच गए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जवाब में गलती और कुछ न मौके पर न होने का पक्ष रखा है। जिला प्रभारी ने बताया कि नोटिस का जवाब आने के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
बृहस्पतिवार को शामली कोतवाली में हाजीपुरा निवासी पूर्व सभासद नसीम उर्फ भूरा व आजाद चौक निवासी निवासी शमीम पक्ष के बीच लेन देन के विवाद को लेकर मारपीट हो गई थी। शनिवार को पुलिस ने एक पक्ष के मोहसिन ऊर्फ माेहसीन, नसीम भूरा और दूसरे पक्ष के समीर पुत्र शमीम निवासी आजाद चौक काजीवाडा को गिरफ्तार किया था। इसमें भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में पहुंचकर धरना देकर हंगामा किया था। इस मामले को अनुशासनहीनता मानते हुए भाजपा जिला प्रभारी अजय कुमार शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर की ओर से 20-22 भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नाेटिस जारी करते हुए तीन दिन में जवाब मांगा था। जिला प्रभारी अजय शर्मा ने बताया कि नोटिस में ज्यादातर जवाब आ गए है। जवाब में कुछ ने अपनी गलती स्वीकार की है। कुछ न मौके पर न होने का पक्ष रखा है। उन्होंने बताया है कि पूरा मामला वेस्ट यूपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया को
भेज दिया गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष पद की सूची 15 सितंबर के बाद आएगी
शामली। लोकसभा चुनाव 2024 मद्देनजर भाजपा जिलाध्यक्ष पद की सूची पार्टी हाईकमान 15 सितंबर के बाद जारी कर सकती है। 40 जिलों के भाजपा अध्यक्ष पद में शामली जिला भी शामिल है। यहां पूर्व विधायक तेजेद्र निर्वाल समेत कई दिग्गज जाट नेता दावेदार है। संवाद