फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BJP MP visits Laxmipura, villagers oppose JE

Shamli News: भाजपा सांसद ने किया लक्ष्मीपुरा का दौरा, जेई का ग्रामीणों ने किया विरोध

Tue, 18 Jul 2023 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
BJP MP visits Laxmipura, villagers oppose JE
चौसाना। यमुना स्थित लक्ष्मीपुरा गांव में विपक्षी नेताओं के बाद मंगलावार को बीजेपी के सांसद व अन्य पदाधिकारी पहुंचें और ठोकर के कटान सहित राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। राहत एवं बचाव कार्य में लगे एक्सईएन ने सांसद को ठोकरों के वर्तमान हालात के बारे में बताया और सम्भावित खतरे से अवगत कराते हुए उपलब्ध संसाधनों की जानकारी दी। इस दौरान ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियोंं का विरोध भी किया। ग्रामीणों के विरोध के बाद जेई को हटा दिया गया। सांसद ने ग्रामीणों की हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

लक्ष्मीपुरा में पिछले एक सप्ताह से लगातार यमुना किनारे बनी ठोकर संख्या एक को बचाने के लिये ड्रेनेज के अधिकारी और ग्रामीण प्रयासरत हैं। मंगलवार को बीजेपी सांसद प्रदीप चौधरी के साथ अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और यमुना नदी का जायजा लिया। सांसद ने एक्सईएन सुधांशु मनोहर सिंह से वार्ता करते हुए राहत बचाव कार्य के के बारे में जानकारी ली और उपलब्ध संसाधनों से बेहतर बचाव कार्य करन का प्लान जाना। इसके साथ सांसद से ग्रामीणों से वार्ता करते हुए समस्या को जाना।
विज्ञापन


-एक्सईन ने भी माना खनन के कारण बही ठोकर, सांसद को अवगत कराया
सिंचाई विभाग के एक्सईएन ने सांसद का बताया कि अगर ठोकर संख्या 1-3 तक रेत खनन ना हुआ होता तो शायद गांव के किसानों को नुकसान ना होता। विभागीय मर्जी के बिना खनन के पट्टे हुए हैं, इसलिये नुकसान हुआ है। वहीं एक्सईएन ने सांसद को अवगत कराया कि एनजीटी के नियम विरुद्ध पट्टे होने के कारण विभाग के कई प्रोजेक्ट आज भी अधर मेंं लटके हैं। सांसद ने एक्सईएन को उपलब्ध संसाधनों के जरिए ठोकर को सुरक्षित रखने के लिए राहत बचाव कार्य बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जेई विकास पर गिरी गाज, हटाया गया

राहत एवं बचाव कार्य में लगाए गए जेई विकास चौधरी को लक्ष्मीपुरा के राहत बचाव कार्य से हटा दिया। ग्रामीणों ने जेई को हटाने की मांग विभागीय अधिकारियों से करते हुए हंगामा किया था। एक्सईएन सुंधाशु मनोहर सिंह ने विकास चौधरी का हस्तांतरित करने की पुष्टि की है।






कोट

राहत बचाव कार्य के लिए तीन सदस्य टीम मौके पर कार्य कर रही है। उपलब्ध संसाधनों से बेहतर कार्य करने का प्रयास कर रहे हैं। लक्ष्मीपुरा व भड़ी की 1-3 तक की ठोकरों को बचाने के लिए प्रसासरत हैं। प्रशासन भी मदद कर रहा है।

सुंधाशु मनोहर सिंह, एक्सईएन सिंचाई विभाग, शामली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed