फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BJP leader dies in road accident

Shamli News: सड़क हादसे में भाजपा नेता की मौत

Mon, 20 Nov 2023 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 20 Nov 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
BJP leader dies in road accident
थाना भवन क्षेत्र के गांव के गांव मानकपुर निवासी योगेश शर्मा का फाइल फोटो
जलालाबाद/थानाभवन (शामली)। देर रात थानाभवन से अपने गांव मानकपुर लौटते वक्त रास्ते में हुए सड़क हादसे में भाजपा के कैराना लोकसभा मीडिया प्रभारी योगेश शर्मा उर्फ योगी की मौत हो गई। योगेश की मौत से परिजनों सहित भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन

गांव मानकपुर निवासी योगेश शर्मा उर्फ योगी (34) पुत्र कृष्णपाल शर्मा पेशे से फोटोग्राफर थे। योगेश शर्मा कैराना लोकसभा क्षेत्र के भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी थे। शनिवार रात योगेश थानाभवन में अपने एक मित्र के पुत्र की जन्मदिन पार्टी में शामिल हुए थे। यहां से करीब दस बजे वे बाइक से अपने गांव मानकपुर के लिए निकले। रास्ते में खानपुर गांव के अंडरपास को पार कर मोड़ पर पहुंचे तो अचानक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। परिजनों के अनुसार टक्कर लगने से योगेश बुरी तरह घायल होकर सड़क किनारे जा गिरे। कुछ देर बाद मौके से गुजर रहे अनुज नाम के युवक ने योगेश को देख उनके भाई को सूचना दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और 112 की मदद से योगेश को थानाभवन के सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने योगेश को मृत घोषित कर दिया। उनके एक पुत्र व पुत्री हैं। उधर, पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार दोपहर करीब एक बजे गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच कर अज्ञात वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन




पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने जताया शोक

योगेश शर्मा की मौत पर पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने गहरा शोक व्यक्त कर परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है। इसके अलावा पूर्व चेयरमैन संजय शर्मा ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed