{"_id":"6873fb932ba2f7053e0ee660","slug":"bjp-is-at-its-peak-in-the-government-ashwani-shamli-news-c-26-1-aur1003-145638-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर : अश्वनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर : अश्वनी
विज्ञापन
थानाभवन में कांग्रेस की बैठक में बोलते वक्ता । सो से कांग्रेस
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाभवन। कस्बे में बस स्टैंड के पास आयोजित युवा कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम में युवा कांग्रेस जनपद संगठन सृजन प्रभारी आकिब राणा ने कहा कि युवा संगठन की रीढ़ होता है। संगठन सृजन का मुख्य उद्देश्य पार्टी संंगठन को बूथ स्तर तक करना। जनपद की तीनों विधान सभाओं में संगठन की दुरुस्ती के लिए कमेटियों का सत्यापन किया जाएगा।
युवा प्रदेश महासचिव अश्वनी शर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार में भ्रष्टाचार व्याप्त है। युवा वर्ग रोजगार की तलाश में दर-दर की ठोकर खा रहा हैं। सत्ता परिवर्तन के लिए युवाओं को आगे आना होगा।
जिला युवा कोऑर्डिनेटर सलमान राणा ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का ही होगा। युवा जिला महासचिव नासिर चौधरी व जिला प्रवक्ता जुबैर चौधरी ने कहा कि देेश के बेहतर भविष्य एवं अमन के लिए कांग्रेस जरूरी है।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महासचिव डाॅ. चयन सिंह पुंडीर ने की। कार्यक्रम में वीशु शर्मा, अश्वनी कौशिक, प्रोफेसर निर्भय सिंह, शमशीर खान, रामलाल कश्यप, संदीप शर्मा, सुमित कौशिक, अंशुल शर्मा, सुबोध कोरी रहे।