{"_id":"61101d328ebc3e7d24313173","slug":"bjp-government-is-promoting-industries-shamli-news-mrt5510518112","type":"story","status":"publish","title_hn":"-योगी सरकार उद्यमी की समस्याओ को प्राथमिकता से निस्तारण करेगी-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-योगी सरकार उद्यमी की समस्याओ को प्राथमिकता से निस्तारण करेगी-
विज्ञापन
शामली में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल का स्वागत करते व्यपारी नेता पवन संगल
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सरकार उद्योगों को दे रही बढ़ावा
शामली। प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि योगी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि उद्योगों को किसी भी विभाग से संबंधित कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी।
रविवार को कैराना रोड औद्योगिक क्षेत्र में प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जिले के उद्यमियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि योगी की सरकार प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा दे रही है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार मिल सके। उन्होंने उद्यमियों से आह्वान किया कि आप अपने कर्मचारियों के साथ उनकी सुख दुख में हिस्सेदारी करें, जिससे वह आपको दिल से अपना मान सकें। इंडस्ट्रियल एस्टेट मेन्यूफेक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष और पश्चिमी उत्तरप्रदेश लघु उद्योग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सहसंयोजक अंकित गोयल ने सभी उद्योगों की समस्याएं मंत्री के सम्मुख रखी। राज्यमंत्री ने जल्द ही सभी समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से आईआई ए चेयरमैन अनुज गर्ग, अमित जैन, अपूर्व जैन, सुधीर आर्य, प्रवीण गोयल, सचिन गर्ग, भारत मित्तल, अशोक मित्तल, आशीष जैन, वेद प्रकाश आर्य, विनय गोयल, अमित गोयल, विनोद तायल, श्रीनिवास गर्ग, ब्रजवीर कांबोज आदि उद्यमी मौजूद रहे।