फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BJP government established good governance

भाजपा सरकार ने स्थापित किया सुशासन

Fri, 31 Dec 2021 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
BJP government established good governance
कांधला। कस्बा स्थित सिनेप्लेक्स में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी व मोर्चा के प्रदेश मंत्री बिजेंद्र कश्यप ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के जमीनी स्तर पर किए गए संघर्ष के चलते देश की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आई है। केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार ने लाभान्वित योजनाओं के साथ सुशासन स्थापित किया है। कार्यक्रम में भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह, भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल, जिलाध्यक्ष सत्येंद्र तोमर, हरबीर सिंह मलिक, हरिमोहन चौहान कुशांक चौहान सहित अन्य भाजपा नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ता जन-जन तक भाजपा की विकास के नीति को पहुंचा कर 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाएंगे। प्रदेश की जनता भी भाजपा के विकास व सुशासन नीति से प्रभावित होकर भाजपा को पहले से भी अधिक प्रचंड बहुमत देकर प्रदेश में लौटाने का संकल्प ले चुकी है। भाजपा के शासनकाल में देश का गौरव बढ़ा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता नीरज उपाध्याय जिला अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा भाजपा व संचालन जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र चौहान ने किया। इस दौरान पंकज कश्यप, रश्मिकांत जैन, दीपक सैनी, लोकेश कश्यप, रामकुमार शर्मा, सुधा तोमर, तरुण अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed