{"_id":"62dee3a2fdf10c250c528a21","slug":"bjp-government-engaged-in-eliminating-farmers-and-soldiers-devraj-pehalwan-shamli-news-mrt598483651","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों व जवानों को खत्म करने में लगी है भाजपा सरकार: देशराज पहलवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों व जवानों को खत्म करने में लगी है भाजपा सरकार: देशराज पहलवान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के गांव बुंटा में सोमवार को भाकियू की बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर किसानों व जवानों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए जमकर प्रहार किए।
पूर्व प्रधान मुकीम के आवास पर हुई बैठक में भाकियू जिला प्रवक्ता देवराज पहलवान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा दिया था। वहीं, भाजपा सरकार किसानों और जवानों को खत्म करने पर तुली है। केंद्र सरकार ने अग्निवीर योजना शुरू करके युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया है। चार साल सेना में नौकरी करने के बाद युवा फिर से बेरोजगार हो जाएंगे। यह सरकार केवल अपना हित साधने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा विपक्षी पार्टियों को ईडी का डर दिखाकर चुप बैठने पर मजबूर कर देती है। भाजपा को सिर्फ भारतीय किसान यूनियन ही रोक सकती है। इसके लिए सभी किसानों को एकजुट होना होगा। क्योंकि संगठन में ही मजबूती है। सभी को जाति धर्म को भूलकर एक मंच पर आना होगा। इस अवसर पर थानाभवन ब्लॉक अध्यक्ष ओमपाल सैनी ने इस्लाम चौहान को थानाभवन ब्लॉक महासचिव मनोनीत किया गया। बैठक में थांबेदार राजकुमार कैल, शौकेंद्र भैंसवाल, सुरेश सैनी, मनोज तोमर, कंवरपाल प्रधान, नरेश कुमार, ऋषिराज, मांगेराम प्रधान, देवेंद्र, सत्तार राणा आदि भी मौजूद रहे।