फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BJP government can help farmers by increasing sugarcane price

गन्ना मूल्य बढ़ाकर भाजपा सरकार साध सकती है किसानों को

Fri, 03 Sep 2021 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
BJP government can help farmers by increasing sugarcane price
गन्ना मूल्य बढ़ाकर भाजपा सरकार साध सकती है किसानों को
विज्ञापन

शामली। सूबे में विधानसभा चुनाव-2022 के मद्देनजर भाजपा किसानों को साधने के लिए इस बार गन्ना मूल्य बढ़ा सकती है। राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चा है कि पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत से पहले ही योगी सरकार गन्ना मूल्य बढ़ा सकती है।
वर्ष 2014 और 2017 में गन्ना बेल्ट कहे जाने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश ने भाजपा की जीत और सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यूपी में 2017 के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं ने गन्ना किसानों से लाभकारी मूल्य और 14 दिनों में भुगतान का वादा कर वोट मांगे थे, लेकिन दोनों वादे अधूरे रहने से किसानों में नाराजगी बढ़ती गई। सूबे की भाजपा सरकार ने गन्ना किसानों को साधने के लिए पिछले चार सालों से स्थिर गन्ना मूल्य को बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गन्ना मूल्य निर्धारण समिति की बैठक जो दिसंबर- जनवरी में हुआ करती थी वे एक सितंबर को हो चुकी है। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित किसानों की बैठक में सीएम योगी ने तथा गन्ना मूल्य निर्धारण समिति में मुख्य सचिव के बयानों से स्पष्ट है कि इस वर्ष गन्ना मूल्य बढ़ना निश्चित है। किसानों के हिसाब से इस साल लागत मूल्य 345 रुपये क्विंटल है। इसे आधार बनाते हुए मूल्य निर्धारण समिति ने 450 रुपये क्विंटल घोषित करने की माँग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल में चीनी मूल्यों में आए उछाल तथा पेट्रोल में सात प्रतिशत इथेनॉल के मिश्रण को देखते हुए जानकारों के अनुसार सरकार गन्ना मूल्य 25 रुपये क्विंटल की बढ़ोतरी कर सकती है। कृषि नीति विशेषज्ञ एवं योजना आयोग के पूर्व सदस्य प्रो. सुधीर पंवार के अनुसार अंतरराष्ट्रीय एवं घरेलू बाजार में इस साल चीनी की क़ीमतें बढ़ेंगी, जिससे सरकार को गन्ना मूल्य बढ़ाने में कोई समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि पांच सितंबर से पहले गन्ना मूल्य बढ़ाकर तथा बकाया भुगतान के लिए सरकारी सहायता की घोषणा कर महापंचायत में गन्ने के मुद्दे की हवा निकाल दे।

बातचीत के बाद बढ़ाएंगे गन्ना मूल्य
शामली। भाजपा सरकार ने सदैव किसान हित के लिए फैसले किए है। चाहे बंद चीनी मिले अथवा नई चीनी मिलें शुरू करने का है। कोरोना काल में चीनी मिले चालू करने का रहा हो। गन्ना मूल्य बढ़ाने की प्रक्रिया चल रही है। सीएम योगी दूसरे किसान संगठनों से बातचीत करके गन्ना मूल्य बढ़ाने का फैसला लेंगे। - सुरेश राणा गन्ना मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed