{"_id":"645ff82689d521b14a013284","slug":"bjp-dramatically-wins-14-votes-in-jhinjhana-shamli-news-c-26-1-smrt1046-2971-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: झिंझाना में नाटकीय ढंग से भाजपा 14 वोटों जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: झिंझाना में नाटकीय ढंग से भाजपा 14 वोटों जीती
विज्ञापन
फोटो
झिंझाना। नगर पंचायत चुनाव में परिणाम नाटकीय रूप में सामने आया। अंतिम दौर में भाजपा प्रत्याशी सुरेशपाल कश्यप ने 14 मतों से जीत दर्ज की। उन्हें 2014 मत मिले। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी नौशाद को 2000 मत मिले। सुरेशपाल कश्यप को जीत मतगणना के दौरान निरस्त कर दी गई वोट से मिली। राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर काॅलेज में मतगणना स्थल पर चल रहे भाजपा प्रत्याशी सुरेशपाल कश्यप ने सुबह से ही बढ़त बनाई हुई थी, लेकिन देर शाम सभी प्रत्याशियों को पछाड़ कर अपनी जीत के नजदीक पहुंचे। भाजपा प्रत्याशी सुरेशपाल कश्यप एवं निर्दलीय प्रत्याशी नौशाद ठेकेदार में बराबर की टक्कर रही। जिसमें भाजपा प्रत्याशी ने अपनी निरस्त हुई वोट पर आपत्ति जताते हुए जांच कर दोबारा मतगणना करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जिसके बाद प्रशासन ने निरस्त वोटों की दोबारा मतगणना कराई। निरस्त हुई वोटों में भाजपा की तीस वोट सही पाई गई। जिससे विपक्षी खेमे में हलचल मच गई। सुरेशपाल कश्यप को विजेता घोषित कर दिया गया।
जो वादे किए हैं पूरा करेंगे: सुरेशपाल कश्यप
भाजपा के सिंबल से लड़ रहे सुरेश पाल कश्यप अपनी जीत का श्रेय जनता तथा भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने अपने एजेंडे में जनता से जिन वादों को किया है उन्हें पूरा करेंगे।
जनता के दुखदर्द में साथ रहूंगा: नौशाद
दूसरे नंबर पर रहे निर्दलीय प्रत्याशी नौशाद ठेकेदार ने कहा कि प्रशासन ने पूरी तरह निष्पक्ष कार्य किया है। जो कमी रह गई आगे पूरी करूंगा और जनता के हर दुख दर्द में साथ खड़ा रहूंगा।