फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BJP District President accused of taking money

Shamli News: भाजपा जिलाध्यक्ष पर रुपये लेने का आरोप

Wed, 13 Sep 2023 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 13 Sep 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
BJP District President accused of taking money
शामली। पूर्व सभासद और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष नसीम भूरा ने भाजपा जिलाध्यक्ष पर पांच माह पूर्व बेटे को फर्जी मुकदमे से बचाने के नाम पर दो लाख से अधिक रुपये देने के बावजूद काम नहीं कराने का आरोप लगाया है। आरोप है कि बार बार मांगने के बावजूद रुपये नहीं दिए जा रहे हैं। कई ऑडियो को भी सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्व सभासद नसीम भूरा के रुपयों को लेकर बात करने की बात कहीं जा रही है। हालांकि, भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी ऑडियो उनकी नहीं है। किसी ने फर्जी बनाकर वायरल की है। एक ऑडियो खुद की होने की बात जिलाध्यक्ष ने स्वीकार की है। रुपये लेने की बात से भी साफ इनकार किया है।
विज्ञापन




वार्ड 6 के पूर्व सभासद और भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष नसीम भूरा का आरोप है कि करीब छह माह पूर्व उसके बेटे को विपक्षियों ने किसी झूठे मामले में फंसाने का प्रयास किया था। बेटे पर स्विमिंग पुल में किसी अन्य को डुबाने और मारपीट का आरोप लगाया गया था। उसी समय उसने भाजपा जिलाध्यक्ष को बेटे को बचाने के नाम पर 98 हजार और जिलाध्यक्ष के एक जानने वाले युवक को जिलाध्यक्ष के कहने पर ही एक लाख 70 हजार रुपये दिए थे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने काम कराने का दावा किया था। मगर बेटे पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया। अब मांगने पर भी उसके रुपये नहीं दिए जा रहे हैं। उधर, इस बारे में भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर का कहना है कि ऑडियो मेरी नही है। किसी ने फर्जी ऑडियो जारी की है। भाजपा नेताओं को नोटिस जारी होने के बाद गुट बंदी में उनका नाम उछाला जा रहा है। पूर्व सभासद से किसी ने रुपये हड़प लिए थे। बाद में मैंने पूरे रुपये वापस दिला दिए थे। मेरे द्वारा रुपये लेने का लगाया गया आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है। एक ऑडियो मेरी है, जिसमें मैंने कहा है कि सीओ से बात की जाएगी मगर बाकी ऑडियो मेरी नहीं है।
विज्ञापन


ऑडियो में बातचीत के कुछ प्रमुख अंश....

एक पक्ष : मैंने सीओ को बोल दिया है।



दूसरा पक्ष : जल्दी से करवाओ जी, कह दो रोक दें।

पहला पक्ष : मेंबर साहब उलाहने का काम हो गया। वह काॅल रिसीव नहीं कर रहा है। अब मुझे ही जाना पड़ेगा।



दूसरा पक्ष : मेरी क्या गलती है, उससे रुपये ले लो

पहला पक्ष: कल जाकर ले लूंगा।



दूसरा पक्ष : कल जरूर लेकर आना। मुझे जरूरत है।

पहला पक्ष : कल ही तुम्हारे पास लड़का आएगा।



दूसरा पक्ष : तुम लेकर रख लेना, मुझे इलाहाबाद जाना है।

नोट: पहला पक्ष जिलाध्यक्ष और दूसरा पक्ष पूर्व सभासद बताया जा रहा है। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed