फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BJP captures four out of five blocks

पांच में से चार ब्लॉकों पर भाजपा का कब्जा

Sun, 11 Jul 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
BJP captures four out of five blocks
शामली/कांधला/थानाभवन। जिले के तीन ब्लॉकों में शनिवार को प्रमुख पद के लिए हुए मतदान में शामली और थानाभवन में भाजपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की, जबकि कांधला में निर्दलीय प्रत्याशी को विजय मिली। कैराना और ऊन ब्लॉक में भाजपा के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इस तरह जिले के पांचों ब्लॉकों में से चार पर भाजपा का कब्जा हो गया।
विज्ञापन

शनिवार को कांधला, थानाभवन और शामली ब्लॉक में प्रमुख पद के लिए 11 से तीन बजे तक शत-प्रतिशत मतदान हुआ तथा इसके बाद मतगणना हुई। शामली में भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी पत्नी जयदेव तथा मानसी मलिक के बीच मुकाबला हुआ। दोनों एक ही गांव हाथी करौदा की निवासी हैं। मतगणना में मुन्नी देवी को कुल 74 वोटों में से 43 तथा मानसी को 31 वोट मिले। मुन्नी देवी को 12 वोटों से विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन

कांधला में निर्दलीय सेे प्रत्याशी डॉ. विनोद मलिक ने भाजपा प्रत्याशी मांगेराम को 15 वोटों से हराकर प्रमुख पद पर कब्जा कर लिया। दोनों एक ही गांव मखमूलपुर के निवासी हैं। दोपहर दो बजे तक सभी बीडीसी सदस्य अपनी वोट डालकर जा चुके थे। तीन बजे के बाद मतगणना हुई। चुनाव अधिकारी अंशुल चौहान ने निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. विनोद मलिक को कुल 79 वोटों में से 47 वोट तथा भाजपा प्रत्याशी मांगेराम को 32 वोट मिलने की घोषणा की। निर्दलीय विनोद मलिक 15 वोटों जीत गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाभवन में भाजपा प्रत्याशी की एकतरफा जीत हुई। भाजपा प्रत्याशी प्रियंका पत्नी दीपक को कुल 105 में से 87 वोट मिले, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी बेबी पत्नी संजय को मात्र 18 वोट पड़े। भाजपा प्रत्याशी प्रियंका 69 वोटों से जीत गईं। कैराना में भाजपा के हर्षल चौधरी और ऊन ब्लॉक में भाजपा के ही रामपाल सिंह निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुने गए। परिणाम घोषित होते ही विजेता खेमे ने जमकर खुशी मनाई। विजेताओं का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। मतदान के दौरान डीएम जसजीत कौर, एसपी सुकीर्ति माधव ने ब्लॉकों में पहुंचकर जायजा लिया। मतगणना के समय डीएम और एसपी शामली ब्लॉक में मौजूद रहे।
--------------
ब्लॉकों में विजेेता प्रमुख मिले वोट
ब्लॉक -- विजेता --- मिले वोट --- जीत का अंतर
शामली --- मुन्नी देवी (भाजपा) -- 43 --- 12
थानाभवन--- प्रियंका (भाजपा) --- 87 --- 69
कांधला ---- विनोद मलिक (निर्दलीय)--- 47 ---- 15
---------------
निर्विरोध निर्वाचित
ब्लॉक : प्रमुख
कैराना : हर्षल चौधरी
ऊन : रामपाल सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed