{"_id":"5883a0414f1c1b701beffcd8","slug":"bjp-bsp-ke-ummeedwaron-ne-parche-bhare","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा, बसपा के छह उम्मीदवारों ने पर्चे भरे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा, बसपा के छह उम्मीदवारों ने पर्चे भरे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
नामांकन के दौरान कचहरी में जाने वालों को रोकती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जिले में शनिवार को भाजपा और बसपा के विधायकों सहित आठ प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। शहर सीट से बीजेपी प्रत्याशी एवं मौजूदा विधायक कपिलदेव अग्रवाल और बुढ़ाना प्रत्याशी उमेश मलिक ने पर्चे भरे। पुरकाजी सुरक्षित सीट से बसपा प्रत्याशी एवं विधायक अनिल कुमार, चरथावल सीट से बसपा प्रत्याशी विधायक नूरसलीम राना, बसपा प्रत्याशी सईदा बेगम, खतौली सीट से बसपा प्रत्याशी शिवान सैनी के अलावा दो निर्दलीय यजपाल, दीपक ने भी नामांकन दाखिल किए।
शहर सीट से बीजेपी विधायक एवं प्रत्याशी कपिलदेव अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर शनिवार को नामांकन दाखिल किया। बीजेपी कार्यकर्ता महावीर चौक स्थित चुनाव कार्यालय पर एकत्र हुए। यहीं से नामांकन के लिए कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने भी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति तैयार की।
बुढ़ाना से बीजेपी प्रत्याशी उमेश मलिक ने भी नामांकन दाखिल किया।
जुलूस के रूप में वह कलक्ट्रेट तक पहुंचे। दोनों प्रत्याशियों के साथ जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी भी मौजूद रहे। वहीं, बसपा के चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया। पुरकाजी विधानसभा सीट से विधायक एवं बसपा प्रत्याशी अनिल कुमार ने नामांकन किया। चरथावल विधानसभा सीट से विधायक एवं प्रत्याशी नूरसलीम राना, खतौली सीट से शिवान सैनी, बुढ़ाना सीट से सईदा बेगम ने भी पर्चा भरा। इससे पहले बसपा के सभी प्रत्याशी पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए और यहीं से कलक्ट्रेट में नामांकन के लिए रवाना हुए। इनके अलावा खतौली सीट से दो निर्दलीय यज्ञपाल और दीपक ने भी नामांकन दाखिल किया। जिले में सपा, कांग्रेस और रालोद के किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया।