फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Biswa sugar mill's turbine trial started

Shamli News: बिस्वा चीनी मिल की टरबाइन का ट्रायल शुरू

Sat, 17 Dec 2022 06:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Biswa sugar mill's turbine trial started
बिस्वा चीनी मिल की टरबाइन का ट्रायल शुरू
विज्ञापन

शामली। सीतापुर जिले की बिस्वा चीनी मिल से आई तीन मेगावाट की टरबाइन को मिल में स्थापित करके ट्रायल शुरू कर दिया गया है। बिस्वा चीनी मिल की तीन मेगावाट की टरबाइन का ट्रायल पूरा होने के बाद अपर दोआब चीनी मिल की गन्ना पेराई क्षमता 20-25 हजार बढ़ने के बाद यहां के किसानों को ज्यादा इंडेंट जारी हो सकेगा।
अपर दोआब शामली चीनी मिल के पेराई शुरू होने के साथ बॉयलर में समस्या आने से धीमी गति से गन्ने की पेराई हो रही थी। 29 नवंबर को चीनी मिल की तीन मेगावाट की टरबाइन क्षतिग्रस्त होने से स्टीम में एक कर्मचारी झुलस जाने से मौत हो गई थी। शामली मिल की तीन मेगावाट की टरबाइन क्षतिग्रस्त को हो जाने के बाद छह मेगावाट बिजली उत्पादन करने वाली टरबाइन रह गई थी। मिल की गन्ना पेराई क्षमता 41 से 45 हजार क्विंटल तक सिमट गई थी। बिस्वा चीनी मिल से तीन मेगावाट की पुरानी टरबाइन को खरीद कर पिछले सप्ताह शामली चीनी मिल में लाया गया था।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह से बिस्वा चीनी मिल से लाई गई तीन मेगावाट की टरबाइन को शामली चीनी मिल में स्थापित करने का कार्य इंजीनियरों द्वारा किया जा रहा था। बृहस्पतिवार की रात से शामली चीनी मिल में बिस्वा चीनी मिल से आई तीन मेगावाट की टरबाइन को स्थापित करके गन्ना पेराई का ट्रायल शुरू कर दिया गया। शुक्रवार की शाम तक शामली चीनी मिल की टरबाइन का ट्रायल चल रहा है। एजीएम दीपक राणा ने बताया कि शामली चीनी मिल में बिस्वा की टरबाइन का ट्रायल चल रहा है। ट्रायल पूरा होने के बाद मिल की 20-25 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई क्षमता बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed