फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Birthday celebration of Guru Nanak Dev celebrated

गुरुनानक देव का जन्मोत्सव मनाया गया

Mon, 18 Nov 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Birthday celebration of Guru Nanak Dev celebrated
गुरुनानक देव का जन्मोत्सव मनाया गया
विज्ञापन

शामली। गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार साहब ताजपुर सिंभालका में गुरुनानक देव जी महाराज का 550वां प्रकाश पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। गुरुद्वारा में चल रहे अखंड पाठ, शबद -कीर्तन आयोजित किए गए। सिख संगतों को अटूट लंगर वितरित किया गया।

रविवार को मेरठ रोड पर स्थित ताजपुर सिंभालका स्थित गुरुद्वारा में गुरुनानक दरबार साहब में गुरुनानक देव जी महाराज का 550 वां प्रकाश पर्व पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। ज्ञानी हरमीत सिंह तथा संजीव सिंह ने श्री गुरुनानक जी के जीवन पर प्रकाश डाला। गुरुजी ने सहज भाव से जीना सिखाया। जात पात का समाप्त कर धर्म का नारा दिया। गुरुजी का सारा जीवन त्याग और प्रेम में बीता है। इस अवसर पर अखंड पाठ का समापन किया गया। शबद कीर्तन आयोजित करके संगतों को निहाल किया। इस मौके पर संगतों को गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया। गुरु पर्व के मौके पर प्रधान दर्शन सिंह, अर्जुन सिंह, सरदार राजेद्र सिंह, आकाश सिंह, विशाल सिंह, विवेक सिंह, सचिन सिंह, जसवंत सिंह, बहादुर सिंह, गौतम सिंह, दीपक सिंह, विकास सिंह, सुनील, रमेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed