{"_id":"6508a70387e46ed88c08aee4","slug":"bike-riding-aunt-and-nephew-died-due-to-collision-with-dumper-uncle-serious-shamli-news-c-30-1-smrt1014-9782-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार चाची-भतीजे की मौत, चाचा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार चाची-भतीजे की मौत, चाचा गंभीर
Tue, 19 Sep 2023 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 19 Sep 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। फतेहपुर कलसिया मार्ग पर सोमवार की शाम तेज रफ्तार खनन सामग्री से भरे डंपर की टक्कर से बाइक सवार महिला और नवजात शिशु की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को फतेहपुर सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया।
बेहट कोतवाली के गांव बरौली निवासी शमीम पुत्र युसुफ अपनी पत्नी शमा (28) और अपने बड़े भाई मोहसिन के सात दिन के दूधमुंहे बेटे अबुजर को बाइक से लेकर संसारपुर हाफिज जी के पास जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बरौली से निकलते ही सामने की तरफ से आ रहे डंपर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में शमा और अबूजर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शमीम गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस ने तीनों को फतेहपुर सीएचसी भिजवाया। हादसे की सूचना के बाद मृतक के परिजन फतेहपुर अस्पताल पहुंचे। शमा अपने पीछे तीन और चार साल के दो बच्चे छोड़ गई है।