{"_id":"6366b3a81cfcd70ef54d81ec","slug":"bike-rider-milky-dies-due-to-van-collision-shamli-news-mrt61238315","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैन की टक्कर से बाइक सवार दूधिया की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैन की टक्कर से बाइक सवार दूधिया की मौत
विज्ञापन
वैन की टक्कर से बाइक सवार दूधिया की मौत
कैराना। भूरा रोड पर सुबह के समय अनियंत्रित वैन (इको) की टक्कर से बाइक सवार दूधिया की मौत हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव भूरा निवासी कुम्मत (32) दूध व मावा बेचने का काम करता था। शनिवार सुबह करीब 6 बजे वह बाइक से मावा लेकर कैराना आ रहा था। जब वह भूरा रोड पर नाहिद कॉलोनी के निकट पहुंचा, तभी विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित वैन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए शामली के एक निजी हॉस्पिटल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, पुलिस ने मौके से वैन को कब्जे में ले लिया। कुम्मत के दो छोटी बेटी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज त्यागी ने बताया कि कुम्मत के दोस्त अब्बास प्रमुख की तहरीर पर वैन चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।