फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bike rider killed in a road accident

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Wed, 13 Jul 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Bike rider killed in a road accident
झिंझाना ऊन रोड पर सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद लगी भीड़। - फोटो : SHAMLI
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

झिंझाना। कस्बे में ऊन रोड पर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बाइक की टक्कर लगने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मंगलवार दोपहर को कस्बे के ऊन रोड पर बाइक से दो युवक जा रहे थे। कस्बे में सीएचसी के निकट सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक असंतुलित होकर टकरा गई। इस हादसे में रोहित (18) निवासी गांव पुरमाफी की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। इस हादसे के दौरान बाइक की चपेट में आने से एक युवती काजल निवासी कांशीराम कॉलोनी झिंझाना को भी हल्की चोट आई। रोहित की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गंभीर हालत के चलते सूरज को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने रोहित के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की ओर से पुलिस में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed