फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bike rider dies, one injured in road accident

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल

Mon, 15 Jun 2020 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies, one injured in road accident
झिंझाना। क्षेत्र के गांव रोटन के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह गांव मंसूरा निवासी आजाद (19) अपने बडे़ भाई अब्दुल सत्तार के साथ बाइक पर झिंझाना कस्बे में सामान लेने जा रहे थे। जब वह मंसूरा से करीब एक किमी आगे गांव रोटन के पास पहुंचे तो आगे चल रहे रेत से लदे डंफर को ओवरटेक करते समय उसकी चपेट में आ गए। डंफर की चपेट में आने से दोनों भाई घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को शामली अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने आजाद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद आरोपी चालक डंफर लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed