फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bike rider dies due to dumper

डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

Fri, 24 Jan 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to dumper
कांधला। कस्बे के दिल्ली बस स्टैंड पर मिट्टी से भरे डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गई। चालक को राहगीरों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला खैल निवासी 55 वर्षीय यामीन बृहस्पतिवार को बाइक से कस्बा एलम में कपड़े की फेरी करने के लिए गया था। शाम को अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह कस्बे के दिल्ली बस स्टैंड पर पहुंचा तो पीछे से आ रहे मिट्टी के डंपर ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे यामीन की मौत हो गई। घटना के बाद चालक भागने लगा तो राहगीरों ने पीछा कर उसको पकड़ लिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर डंपर सहित थाने ले गई। बाइक सवार की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। समाचार लिखे जाने तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed